फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Fatehabad: Two-year-old child died due to drowning in a water tank

Fatehabad: पानी की डिग्गी में डूबने से इकलौते 2 वर्षीय बच्चे की मौत, अस्पताल लेजाते समय हादसे में चार घायल

Wed, 19 Jul 2023 10:57 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 19 Jul 2023 10:57 PM IST
सार

परिजन बच्चे के इलाज को लेकर जा रहे थे तो एक्सीडेंट होने से चार घायल हो गए। चार लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। अस्पताल पहुंचते ही बच्चे को पुलिस ने मृत घोषित कर दिया। घायलों का इलाज शुरू कर दिया गया है। 

विज्ञापन
Fatehabad: Two-year-old child died due to drowning in a water tank
डूबना, drowning - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

हरियाणा के फतेहाबाद जिले के भूना क्षेत्र के गोरखपुर गांव में एक 2 वर्षीय बच्चे की पानी की डिग्गी में डूब जाने से मौत हो गई है। बच्चा अपने मां-बाप की इकलौती संतान था। घटना के बाद गोरखपुर में मातम पसर गया। पानी की डिग्गी से निकालने के बाद बच्चे को परिजन अग्रवाल मेडिकल कॉलेज लेकर जा रहे थे तो उनकी गाड़ी का भी एक्सीडेंट हो गया। जिसमें चार लोगों को गंभीर चोटें आई हैं।

विज्ञापन


बुधवार की देर शाम को मिट्टी दे दी गई। जानकारी के अनुसार बुधवार देर शाम को 2 वर्षीय तेव पुत्र मनोज सिवाच अपने खेत की ढाणी में पानी की डिग्गी के पास खेल रहा था तो अचानक वह डिग्गी में गिर गया। लेकिन जब बच्चे को उसके पिता मनोज कुमार ने देखा तो वह डिग्गी में गिरा हुआ था।
विज्ञापन


बच्चे को तुरंत डिग्गी से निकालकर परिजन इलाज के लिए अग्रोहा मेडिकल कॉलेज जा रहे थे तो रास्ते में उनकी गाड़ी का एक्सीडेंट हो गया। एक्सीडेंट में बच्चे के दादा सहित चार लोग घायल हो गए। लेकिन जब मेडिकल कॉलेज में पहुंचे तो तेव को डाक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। जबकि घायलों का इलाज शुरू किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही पुलिस बीट इंचार्ज रमेश कुमार मौके पर पहुंचे। लेकिन परिजनों ने पुलिस कार्रवाई करवाने से इंकार कर दिया। घटना के बाद मनोज सिवाच के घर का इकलौता चिराग बुझ जाने के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है।


इस संबंध में ऐएसपी सृष्टि गुप्ता ने बताया कि गोरखपुर में 2 वर्षीय बच्चे की पानी की डिग्गी में खेलते समय डूबने से मौत होने की सूचना मिली थी जिसके बाद जांच अधिकारी को मौके पर भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed