{"_id":"610041fa8ebc3e5882536fbe","slug":"fatehabad-tohana-and-ratia-cities-became-corona-free-now-six-cases-are-active-in-the-district-fatehabad-news-hsr6072815199","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना मुक्त हुए फतेहाबाद, टोहाना और रतिया शहर, जिले में अब छह मामले सक्रिय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना मुक्त हुए फतेहाबाद, टोहाना और रतिया शहर, जिले में अब छह मामले सक्रिय
विज्ञापन
फतेहाबाद के मॉडल संस्कृति स्कूल में कोरोना सैंपल लेते स्वास्थ्यकर्मी।
- फोटो : Fatehabad
जिला अब कोरोना मुक्त हो रहा है लेकिन सावधानी अभी बरतनी जरूरी है। जिले में 149 दिनों बाद 10 से भी कम एक्टिव केस रह गए हैं। जिले में अब 6 ही सक्रिय केस है। बड़ोपल क्षेत्र और रतिया ग्रामीण क्षेत्र में दो-दो तथा भट्टू और जाखल में एक-एक एक्टिव केस हैं। जिले के फतेहाबाद, रतिया और टोहाना शहरी क्षेत्र और भूना फिलहाल कोरोना मुक्त हो गए हैं।
मंगलवार को लगातार चौथे दिन जिले में कोरोना संक्रमण का नया केस नहीं मिला है। जिले में चार मरीज स्वस्थ हुए है। अब फिलहाल 6 ही सक्रिय केस रह गए हैं। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक मंगलवार को जिले में 788 सैंपल लिए गए हैं। इसमें 712 सैंपल आरटीपीसीआर और 76 एंटीजन लिए गए हैं। अब तक जिले में 257409 सैंपल लिए जा चुके हैं, इसमें 17800 मरीज संक्रमित मिले हैं। अभी फिलहाल 17313 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। 481 कोरोना संक्रमित जान गवां चुके है। जिले में रिकवरी रेट 97.26 तक पहुंच गया है।
जिले में अब तक मिलेे केस
क्षेत्र संक्रमित मिले
फतेहाबाद 4653
टोहाना 2362
रतिया 1049
रतिया ग्रामीण 2081
भट्टू 2884
बड़ोपल 1059
भूना 2226
जाखल 1486
स्कूल में स्वास्थ्य विभाग टीम ने लिए सैंपल
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मंगलवार को राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में कोरोना सैंपल लिए। यहां पर टीम ने स्टाफ सदस्यों के कोरोना सैंपल लिए। कम्प्यूटर लैब सहायक आत्माराम ने बताया कि स्कूल में टीम आने पर सबसे पहले उन्होंने कोरोना सैंपल देकर उदाहरण पेश किया। इसके बाद टीम ने स्कूल के अन्य स्टाफ सदस्यों के सैंपल लिए।
विज्ञापन
कोट
जिले में कोरोना संक्रमित 6 मरीज रह गए है, लेकिन हमें सावधानी बरतनी होगी। लोग कोरोना संक्रमण को लेकर लापरवाही बरत रहे है। अभी ज्यादा सावधानी बरतने की जरूरत है। कोरोना संक्रमण किसी भी नए खतरनाक रूप में दोबारा फैल सकता है।
- डॉ. विष्णु मित्तल, जिला महामारी अधिकारी।