{"_id":"58c835514f1c1b082932a13e","slug":"fatehabad-simren-tv-star-serial-harayana","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले छोटे पर्दे फिर सिल्वर स्क्रीन पर धूम मचाएगी सिमरन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले छोटे पर्दे फिर सिल्वर स्क्रीन पर धूम मचाएगी सिमरन
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहाबाद
Updated Tue, 14 Mar 2017 11:54 PM IST
विज्ञापन
सिमरन
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रतिया की बेटी सिमरन गाबा ने डीडी पंजाबी के किसमे कितना है दम कार्यक्रम के सोलो डांस प्रतियोगिता में विभिन्न राज्यों के प्रतिभागियों को छह राउंड में पराजित कर फाइनल में प्रवेश पा लिया है। इस प्रवेश के पश्चात उसका चयन हुनर एक तस्वीर फिल्म में भी हो गया है। रतिया के डीएवी स्कूल में 12वीं में मेडिकल संकाय में शिक्षा ग्रहण करने के साथ-साथ अपनी दूसरी सहयोगी छात्र-छात्राओं को डांस का हुनर देने के लिए अकादमी चलाने वाली सिमरन गाबा का एक ही सपना है कि वह देश की प्रमुख फिल्म इंडस्ट्री मुंबई में विशेष डांस कोरियोग्राफर बने और देश की प्रमुख फिल्मी कलाकारों को डांस का हुनर दे।
सिमरन ने बताया कि डीडी पंजाबी के माध्यम से ही डायरेक्टर वरुण बांसल के डायरेक्शन में रतिया के अलावा कुरुक्षेत्र, जीरकपुर व चंडीगढ़ में किसमें कितना है दम कार्यक्रम को लेकर निर्णायक मंडल की देखरेख में सोलो डांस व अन्य कार्यक्रम हुए थे। इसमें देश भर के प्रतिभागियों ने भाग लिया था। उन्होंने बताया कि उसने सभी प्रतिभागियों को पछाड़ कर फाइनल में प्रवेश कर लिया है और उपरोक्त फाइनल अप्रैल में होना संभावित है।