फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Fatehabad: Samadhan Camp was going on inside, disabled person sitting on hot ground outside asked for justice

Fatehabad: अंदर चल रहा था समाधान शिविर, बाहर तपती जमीन पर बैठ दिव्यांग ने मांगा इंसाफ

Wed, 12 Jun 2024 08:49 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 12 Jun 2024 08:49 PM IST
सार

दिव्यांग लघु सचिवालय में करीब दो घंटे तक धरने पर अपने भाई के साथ बैठा रहा। आरोप है कि सोमवार को भी डीसी ने दो घंटे में कार्रवाई का आश्वासन दिया था, 48 घंटे बाद भी कुछ नहीं हुआ।

विज्ञापन
Fatehabad: Samadhan Camp was going on inside, disabled person sitting on hot ground outside asked for justice
दिव्यांग से धरना उठाने की अपील करते सरपंच ओमप्रकाश। - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा सरकार के आदेशों पर चल रहे समाधान शिविर महज प्रॉपर्टी आईडी व फैमिली आईडी की सुनवाई के लिए ही रह गए हैं। बाकी शिकायतों के लिए आने वाले लोगों को महज समाधान करवाने का आश्वासन ही मिल रहा है। बुधवार को बेहद मार्मिक माहौल देखने को मिला।

विज्ञापन


लघु सचिवालय की पहली मंजिल पर डीसी कार्यालय के साथ बने सभागार में समाधान शिविर में एसपी आस्था मोदी शिकायतें सुन रही थीं, वहीं धूप में तपती जमीन पर बैठा दिव्यांग पुलिस प्रशासन के खिलाफ ही रोष जताकर इंसाफ मांगता रहा।
विज्ञापन


गांव हरिपुरा निवासी दिव्यांग सेठीराम ने बताया कि वह 100 प्रतिशत दिव्यांग हैं, ट्राई साइकिल से चलता है। उसने कुछ साल पहले गांव हरिपुरा में सुनील कुमार नाम के व्यक्ति से चार मरला जमीन खरीदी थी, जिसके उसने रुपये दिए थे। इस जमीन की रजिस्ट्री उसके पास है, लेकिन अब पिछले तीन महीने से उसकी चार मरला जमीन पर सुनील कुमार ने कब्जा कर रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



आरोपी उसके ट्यूबवेल का सामान निकाल लेता है। इस कारण उसके खेत में उगी फसलें पानी की कमी से खराब हो चुकी हैं। आरोपी ने उनके साथ कई बार मारपीट भी की है। इस बारे में वह डीसी से तीन बार और एसपी आस्था मोदी से दो बार मिल चुका है। उसे सिर्फ आश्वासन ही मिले हैं। सोमवार को समाधान शिविर में डीसी राहुल नरवाल को शिकायत दी तो उन्होंने मात्र दो घंटे में कार्रवाई का आश्वासन दिया था। मगर 48 घंटे बीतने के बाद भी कोई समाधान नहीं हुआ।

एसपी को 6 मई को भी दी थी शिकायत
सेठीराम व उसके भाई रमेश अरोड़ा ने बताया कि एसपी को उन्होंने 6 मई को भी शिकायत दी थी। इससे पहले उसने गांव दरियापुर की पुलिस चौकी में भी केस दर्ज करवाया है। मगर, पुलिस ने कोई उचित कार्रवाई नहीं की है। वह पिछले तीन दिनों से लगातार डीसी के खुले दरबार में शिकायत लेकर पहुंच रहा है, लेकिन किसी भी अधिकारी ने संतोषजनक कार्रवाई नहीं की है। इस कारण उसे मजबूरन धरने पर बैठना पड़ा। अगर अब भी समाधान नहीं हुआ तो उन्हें फिर से धरना लगाना पड़ेगा।

गांव के सरपंच ने आकर मनाया
सूचना पाकर गांव हरिपुरा के सरपंच ओमप्रकाश मौके पर पहुंचे। उन्होंने सेठीराम व उनके भाई रमेश अरोड़ा को कड़ी धूप के बजाय छांव में बैठकर अपनी बात रखने के लिए कहा। इस दौरान दरियापुर चौकी प्रभारी शीशपाल ने भी उन्हें मनाने का प्रयास किया। करीब 40 मिनट तक सरपंच दोनों भाईयों को मनाते रहे। बड़ी मुश्किल से उन्होंने दोनों भाइयों को मनाकर धरना खत्म करवाया।

 
इस मामले में पुलिस जांच कर रही थी। कार्रवाई नहीं करने जैसे आरोप बेबुनियाद हैं। धरना खत्म होने के बाद दोनों पक्षों की बैठक हुई है, जिसमें मामले में समझौता कर लिया गया है। -प्रहलाद राय, प्रभारी, सदर पुलिस थाना, फतेहाबाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed