फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   fatehabad, protest, strike, jaat, resevation, harayana

मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा धरना

Wed, 08 Feb 2017 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहाबाद Updated Wed, 08 Feb 2017 11:54 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन

जाट आरक्षण की मांग को लेकर प्रदर्शन के 12वें दिन अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति के राष्ट्रीय महासचिव महेंद्र पूनियां पहुंचे। उन्होंने मांगे पूरी न होने तक धरने पर ही डटे रहने का आह्वान किया। पूनिया ने कहा कि जब तक पूर्व में हुए आंदोलन के दौरान दर्ज किए गए मुकदमे खारिज नहीं किए जाते तब तक प्रदेश में धरना प्रदर्शन जारी रहेंगे। ढाणी गोपाल चौक पर धरना पर बैठे जाटों ने बुधवार को 12वें दिन भी प्रदर्शन जारी रखा और छह सूत्रीय मांग पत्र की सभी मांगे पूरी न होने तक धरना स्थल पर ही डटे रहने का फैसला लिया। इस दौरान सुरक्षा के मद्देनजर चौकसी बढ़ा दी गई थी। धरना स्थल तक पहुंचने वाले सभी मार्गों पर नाके लगाकर आने जाने वाले संदिग्ध वाहनों की पुलिस ने तलाशी ली।

युवक की तबियत बिगड़ी, अब ठीक
जाट आरक्षण की मांग को लेकर धरने पर बैठे एक युवक की अचानक तबीयत बिगड़ गई। युवक को तुरंत एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भूना में लाया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है। युवक की पहचान भीमेवाला निवासी 22 वर्षीय राजेश कुमार के रूप में की गई है। सीएचसी भूना में उपचाराधीन राजेश कुमार पुत्र राय सिंह ने बताया कि वह बीए द्वितीय वर्ष का छात्र है। बुधवार दोपहर बाद अचानक युवक चक्कर खाकर जमीन पर गिर पड़ा। इस बारे में भूना प्राथमिक चिकित्सा केंद्र के चिकित्सक डॉ. राजेश क्रांति ने बताया कि जाट आरक्षण धरने पर बीमार हुए राजेश को पहले भी दौरे पड़ते थे। अब उसकी हालत ठीक है। वहीं, युवक का कहना है कि इससे पूर्व भी उसे दौरे आते थे।
विज्ञापन

जिला पुलिस कप्तान पहुंचे
प्रदर्शनकारी की तबियत खराब होने की सूचना मिलते ही मौके पर मौजूद एएसपी गंगाराम पूनियां ने एसपी को अवगत करवाया। सूचना पर जिला पुलिस कप्तान ओपी नरवाल भी मौके पर पहुंचे और पुलिस कर्मियों को कानून व्यवस्था के प्रति सतर्क रहने के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed