फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   fatehabad, one rule, all people, siwatch, harayana

देश में सभी नागरिकों के लिए समान कानून लागू हो : सिवाच

Wed, 20 Jul 2016 11:05 PM IST
fatehabad
fatehabad Updated Wed, 20 Jul 2016 11:05 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन

 राष्ट्रीय सुरक्षा जागरण मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. विरेंद्र सिवाच ने कहा कि भारत में एक आंतकी के मारे जाने पर पाकिस्तान में काला दिवस मनाया जा रहा है। जबकि बीते वर्ष पाक में आतंकियों ने 100 बच्चों को मार दिया था, तब काला दिवस नहीं मनाया था। डॉ. सिवाच बुधवार को होटल सागर में आयोजित राष्ट्रीय सुरक्षा जागरण मंच के फैंस के कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा की कश्मीर में पाकिस्तान के इशारे पर हमारे देश के युवाओं को भड़काया जा रहा है।

पाकिस्तान धर्म के नाम पर राजनीति के रहा है। डॉ. सिवाच ने कहा कि राष्ट्र की आर्थिक, सामाजिक प्रगति के लिए सीमा सुरक्षा के साथ-साथ आंतरिक सुरक्षा भी अहम है। हमारे देश में आतंकवाद को बढ़ावा पड़ोसी देश पाकिस्तान और चीन दे रहे हैं। हमें इन ताकतों का एकजुट हो मुकाबला करना होगा। कश्मीर में मारे गए आतंकी बुरहान के मामले में पाकिस्तान का चेहरा उजागर हो गया है। राष्ट्रीय सुरक्षा जागरण मंच मांग करता है कि पूरे देश की जनता के लिए एक समान कानून हो।
विज्ञापन


जम्मू-कश्मीर को दिया गया विशेष दर्जा समाप्त किया जाए। उन्होंने बताया की देश की एकता और अखंडता की रक्षा करने और स्वदेशी का प्रचार करने के लिए राष्ट्रीय सुरक्षा जागरण मंच कर गठन 2014 में इंद्रेश कुमार ने किया था। उन्होंने देशवासियो से कहा कि वह स्वदेशी अपनाएं खासकर चीन के सामान का बहिष्कार करें। पत्रकार सम्मेलन में जगदीश शर्मा और विनोद सोनी भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed