फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   fatehabad, officers in house, little childrens goes to school, in heavy winter, fatehabad, harayana

रजाई में दुबके रहे अफसर, स्कूलों में ठिठुरते रहे नौनिहाल

Mon, 26 Dec 2016 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहाबाद Updated Mon, 26 Dec 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
fatehabad, officers in house, little childrens goes to school, in heavy winter, fatehabad,  harayana
बच्चों को ले जाती विभिन्न स्कूलों की वैन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
 
विज्ञापन



 भले ही शिक्षा विभाग ने ठंड और धुंध देखते जिले भर के सरकारी एवं निजी स्कूलों में शीतकालीन अवकाश का ऐलान कर दिया है लेकिन कुछ ढीठ स्कूल वाले विभाग के इस आदेश को मानने को तैयार नजर नहीं आते। सोमवार को इस एलान का पहला दिन था और जिले भर के दर्जन से अधिक स्कूल ना केवल खुले थे बल्कि नियमित कक्षाएं तक लगाईं गईं। इन स्कूलों में प्राइमरी कक्षाओं के बच्चों को भी स्कूल आना पड़ा जबकि सोमवार अल सुबह से लेकर तकरीबन 12 बजे तक गहरी धुंध की स्थिति बनी रही। दूसरी ओर शिक्षा विभाग में अवकाश होने के चलते अफसर खुद ही आराम फरमा रहे थे तो स्कूलों की कारस्तानी को कौन जांचता। मीडिया में बात उठी तो अब अधिकारी सफाई दे रहे हैं कि मंगलवार से चेकिंग अभियान शुरू होगा। बताया गया है कि सोमवार को फतेहाबाद में ही बीघड़ रोड़ स्थित दो स्कूल, मॉडल टाऊन स्थित एक स्कूल, दरियापुर स्थित एक स्कूल सहित लगभग आधा दर्जन स्कूल खुले थे ।


हाड़ कंपा देने वाली ठंड में भी स्कूल पहुंचे नन्हे विद्यार्थी
सोमवार सुबह इस सीजन की सबसे ठंडी सुबह थी। गहरी धुंध के बीच सोमवार सुबह आसमान से ओस की हल्की-फुल्की बारिश भी हो रही थी। जिसके चलते सोमवार सुबह हड्डियों को जमा देने वाली ठंड थी। बावजूद इसके छोटी-छोटी कक्षाओं के विद्यार्थी स्कूल जाने को मजबूर थे। धुंध के चलते सड़कों पर सोमवार सुबह की दृश्यता ना के बराबर थी। फिर भी स्कूल बसें बच्चों को ले जा रही थी।
विज्ञापन



जिले के मुखिया भी रहे बेखबर, शिक्षा अधिकारी अब कह रहे चेकिंग की बात
कुछ दिन पहले उपायुक्त एनके सोलंकी की ओर से बाकायदा बयान जारी किया गया और इसके बाद शिक्षा विभाग के निदेशक की ओर से औपचारिक पत्र जारी किया गया कि 25 दिसंबर से जिले के सभी प्राइवेट और सरकारी स्कूलों में शीतकालीन अवकाश शुरू होगा। खुद स्कूल एसोसिएशन द्वारा भी इसी बात की तस्दीक की गई थी कि इस दौरान कोई भी स्कूल नहीं खुलेगा। लेकिन शीतकालीन अवकाश के पहले ही दिन अनेक स्कूल संचालकों ने खुद ही इस ऐलान को ठेंगा दिखा दिया। हैरानी इस बात की भी रही कि शिक्षा विभाग के अधिकारी और खुद इस बारे में सबसे पहला बयान जारी करने वाले उपायुक्त भी इस सारे मसले से बेखबर बने रहे। उपायुक्त और शिक्षा विभाग के अन्य अधिकारी अवकाश का दिन होने के चलते अपने घरों से बाहर तक नहीं निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन



नियम तोड़ने वाले स्कूलों की करेंगे जांच, कार्यवाही होगी : डिप्टी डीईओ
ये फैसला सरकार की ओर से लिया गया था कि 25 दिसंबर से सभी प्राइवेट और सरकारी स्कूलों में शीतकालीन अवकाश शुरु होंगे। लेकिन संज्ञान में आया है कि कई स्कूल 26 दिसंबर को खुले थे। मैं खुद इनकी जांच करूंगा और जो भी स्कूल संचालक दोषी पाए गए तो उनके खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।

-दयानंद सिहाग, डिप्टी डीईओ, फतेहाबाद।


स्कूल संचालकों ने सर्वसम्मति से लिया था अवकाश का फैसला : शैलेन
सरकार का आदेश आने के बाद स्कूल एसोसिएशन ने सर्वसम्मति से ये फैसला लिया था कि 26 दिसंबर से स्कूलों में शीतकालीन अवकाश शुरू किए जाएंगे। कुछ स्कूलों ने एसोसिएशन के इस फैसले का सम्मान नहीं किया, ये दुर्भाग्यपूर्ण है।
-शैलेन भास्कर, जिला महासचिव, ऑल हरियाणा स्कूल एसोसिएशन फतेहाबाद।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed