फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   fatehabad, nhm employes, hunger strike, suspended, protest, fatehabad, harayana

एनएचएम कर्मचारियों की हड़ताल जारी, बर्खास्त कर्मचारी के समर्थन में भूख हड़ताल शुरू

Thu, 27 Oct 2016 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहाबाद Updated Thu, 27 Oct 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
fatehabad, nhm employes, hunger strike, suspended, protest, fatehabad,  harayana
फतेहाबाद सामान्य अस्पताल में भूख हड़ताल पर बैठेे एनआरएचएम कर्मचारी । - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन
मांगों को लेकर एनएचएम कर्मचारियों की हड़ताल लगातार दूसरे दिन भी जारी रही, जिसके चलते मरीजों को बुधवार को भी खासी परेशानियों का सामना करना पड़ा। टोहाना में तो देर से एंबुलेंस मिलने से एक घायल ने दम तोड़ दिया। प्रदेश सरकार द्वारा बर्खास्त किए गए कर्मचारी पुष्कर दहिया के समर्थन में बुधवार को एनएचएम कर्मचारियों ने भूख हड़ताल शुरू कर दी। बुधवार को पुष्कर के समर्थन में पांच एनएचएम कर्मचारी अनीता, कृष्णा बाला, कमलेश, राकेश ओर रमेश भूख हड़ताल पर बैठे और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। बुधवार को एंबुलेंस कर्मचारियों ने इमरजेंसी सेवाएं भी बंद करने का ऐलान कर दिया, जिसके चलते अस्पताल में अफरा-तफरी का माहौल रहा।

मरीजों को निजी वाहनों का लेना पड़ा सहारा
फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में एंबुलेंस सेवा बंद होने से मरीजों को सबसे ज्यादा परेशान होना पड़ा। मजबूरी वश मरीजों को अस्पताल में मरीज लाने-ले जाने के लिए निजी वाहनों को किराए पर लेना पड़ा, जिसके चलते उनकी जेब पर भी बोझ पड़ा। अस्पताल पहुंचे गांव जांडवाला के रमेश कुमार ने बताया कि उसकी पत्नी गर्भवती है। पहले इलाज के लिए निशुल्क एंबुलेंस सेवा मिल जाती थी, लेकिन दो दिन से फोन कर रहे हैं और एंबुलेंस वाले बोलते हैं कि हड़ताल पर हैं। आज डेढ़ हजार रुपये भरकर निजी एंबुलेंस से अस्पताल इलाज के लिए लेकर आए हैं।
विज्ञापन


चिकित्सकों के सामूहिक अवकाश स्थगित होने से मिली राहत
एनएचएम कर्मचारी पुष्कर दहिया के बर्खास्तगी के बाद कर्मचारी और भड़क गए हैं। बुधवार को कर्मचारियों ने अस्पताल प्रशासन को बिल्कुल भी मदद नहीं की। हालांकि बुधवार को प्रस्तावित सरकारी चिकित्सकों का सामूहिक अवकाश स्थगित होने से मरीजों को राहत मिली नहीं तो फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में मरीजों को कोई भी स्वास्थ्य सेवा ही नहीं मिलती। बुधवार को चिकित्सक रूटीन की तरह अपनी ड्यूटी पर आए और मरीजों का उपचार किया, जिसके चलते अस्पताल के अंदर हालात इतने नहीं बिगड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएमओ दफ्तर भी प्रभावित
एनएचएम कर्मचारियों की हड़ताल के चलते इस बार सीएमओ डॉ. अशोक चौधरी का दफ्तर सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहा है। उनके दफ्तर में विभिन्न पदों पर लगभग 20 कर्मचारी हड़ताल पर हैं, जिसके चलते लगभग सभी प्रकार के कामों में दिक्कत हो रही है। सीएमओ दफ्तर सूत्रों की मानें तो मामले की पूरी सूचना उच्चाधिकारियों को भेजी जा चुकी है। उनके आदेश आने के बाद ही आगे कोई कदम उठाया जाएगा।


सरकार का डटकर करेंगे मुकाबला
सरकार बिना मतलब के अड़ियल रुख अपना रही है। बर्खास्तगी जैसे कदम उठाकर सरकार दिवाली के मौके पर कर्मचारियों में क्या संदेश भेजना चाहती है। हम नहीं डरेंगे। सरकार का डटकर मुकाबला करेंगे। जब तक मांगें नहीं मानी जाती, तब तक आंदोलन जारी रखेंगे।-कुलदीप, अध्यक्ष एनआरएचएम कर्मचारी एसोसिएशन।

उच्चाधिकारियों को दे रहे जानकारी
स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। पल-पल की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी जा रही है। जैसे ही कोई आदेश मिलेगा, उसी अनुसार आगे कार्यवाही की जाएगी।
-डॉ. अशोक चौधरी, सीएमओ, फतेहाबाद।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed