फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   fatehabad news, hindi news, subhash brala in fatehabada

नशे से युवाओं के बचाना हमसब का दायित्व

Sun, 01 May 2016 12:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला फतेहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला फतेहाबाद Updated Sun, 01 May 2016 12:23 AM IST
विज्ञापन
fatehabad news, hindi news, subhash brala in fatehabada
मार्च पास्ट को झंडी दिखाते बराला। - फोटो : bureau
नशा केवल एक व्यक्ति को ही नहीं, बल्कि पूरे परिवार, समाज और राष्ट्र को बर्बाद कर देता है। इसलिए युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाकर रखना हम सभी का सामूहिक दायित्व है। इस कार्य में खेल बहुत हद तक महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है, खेलों से जुड़ा व्यक्ति नशे की गिरफ्त से दूर रहता है।
विज्ञापन

 यह बात स्थानीय विधायक एवं भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला ने कल्पना चावला पार्क से नशे के खिलाफ शहर में निकाले गए मार्च पास्ट को हरी झंडी दिखाकर रवाना करने के अवसर पर उपस्थित खिलाड़ियों व शहरवासियों को संबोधित करते हुए कही। हरियाणा ग्रेप्लिंग संघ के सौजन्य से आयोजित मार्च पास्ट में प्रदेश के राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों ने भागीदारी की।
विज्ञापन

प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला ने सभी ख्यातिप्राप्त खिलाड़ियों को सम्मानित किया और दूसरे खिलाड़ियों को भी उन्हीं की तरह मेहनत करके देश व प्रदेश का नाम रोशन करने का आह्वान किया। बराला ने राज्य स्तरीय ग्रेप्लिंग प्रतियोगिता के लिए टोहाना का चयन करने पर संघ का आभार व्यक्त करते हुए इसके मकसद की सराहना की। पुलिस अधीक्षक ओपी नरवाल ने कार्यक्रम में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला का स्वागत करते हुए जिले में नशे के खिलाफ चलाए गए अभियान में उनके सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मार्च पास्ट में खिलाड़ियों ने शहर के विभिन्न हिस्सों से होते हुए नारों, स्लोगनों, बैनर, फ्लैक्स व पोस्टरों के माध्यम से लोगों को नशे के प्रति जागरूक किया। मार्च पास्ट विभिन्न बाजारों, गलियों से होते हुए कैंची चौक पहुंचा जहां से सभी खिलाड़ी श्रीराम भवन पहुंचे। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला, पुलिस अधीक्षक ओपी नरवाल व एसडीएम सतीश कुमार सहित सभी अधिकारी, खिलाड़ी व भाजपा पदाधिकारी भी मार्च पास्ट में शामिल हुए। इस मौके पर अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी डीएसपी ममता सौधा, ममता खरब, प्रो. कबड्डी के राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी संदीप नरवाल, दीपक, प्रदीप और सोनू नरवाल, कोच अनूप सिंह, हरियाणा ग्रेप्लिंग एसोसिएशन के सचिव शिव के पांचाल सहित भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता, शहरवासी व खिलाड़ी भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed