फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Fatehabad News, Hindi News, Protest, LIC Agent, Fatehabad

धरने को लेकर अभिकर्ताओं और प्रबंधन में तनाव, बुलाई पुलिस

Sat, 26 Mar 2016 12:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहाबाद Updated Sat, 26 Mar 2016 12:47 AM IST
विज्ञापन
Fatehabad News, Hindi News, Protest, LIC Agent,  Fatehabad
प्रदर्शन - फोटो : fatehabad
फतेहाबाद में भारतीय जीवन बीमा निगम के एजेंट और मैनेजमेंट के बीच धरने को लेकर तनाव हो गया। बाहर से आए कुछ युवकों ने धरना शुरू कर रहे अभिकर्ताओं को रोकने का प्रयास किया। इससे अभिकर्ता भड़क गए और युवकों के सामने हो गए। मामला बढ़ता देख युवक कार में बैठकर मौके से फरार हो गए। धरना दे रहे अभिकर्ताओं ने आरोप लगाया कि मैनेजमेंट ने रोकने का प्रयास किया है। जबकि मैनेजमेंट ने सभी आरोपों को खारिज किया है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और उन्होंने अभिकर्ताओं को शांत करवाया।
विज्ञापन


भारतीय जीवन बीमा निगम के अभिकर्ताओं ने मैनेजमेंट ने शुक्रवार सुबह अधिकारियों के खिलाफ धरना शुरू किया। इसकी अध्यक्षता अध्यक्षता शाखा प्रधान हरजिंद्र सिंह धन्जू, संचालन विजय गोयल कर रहे थे। धरना जैसे ही शुरू हुआ तो बाहर से आए 4-5 युवकों ने धरना रोकने का प्रयास किया और वीडियो बनानी शुरू कर दी। इससे एलआईसी अभिकर्ता भड़क गए और वह युवकों के सामने हो गए। हंगामा बढ़ता देख युवक वहां से भाग गए।
विज्ञापन


अभिकर्ताओं ने मैनेजमेंट के खिलाफ प्रदर्शन शुरू कर दिया। आर्गेनाइजेशन के राज्य महासचिव रमेश जांडली ने कहा कि धरने की घोषणा के चलते एलआईसी मैनेजमेंट के अधिकारी ने मौके पर पहुंचकर बाहरी लोगों की मदद से अभिकर्ताओं को कार्यालय के बाहर टेंट लगाने से रोका है। हम चुप नहीं बैठेंगे। एलआईसी मैनेजमेंट, अधिकारियों और सरकार के अभिकर्ता और एलआईसी विरोधी नकारात्मक रुख तथा नीतियों के खिलाफ एलआईसी एजेंट्स आर्गेनाइजेशन पूरे प्रदेश में आंदोलन करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप : पोलिसीधारकों के कागज गुम कर रहा मैनेजमेंट
रमेश जांडली, हरजिंद्र सिंह धन्जू और विजय गोयल ने कहा कि पिछले कुछ महीनों से यहां कार्यालय में मैनेजमेंट और अधिकारियों के नकारात्मक रुख के चलते रोजमर्रा के कार्यों को लटकाने तथा पॉलिसीधारकों के महत्वपूर्ण कागज गुम किए जा रहे हैं। अधिकारी मनमर्जी कर अपने-अपने शर्तें थौंप रहे हैं। इस दौरान धरने में एलआईसी मैनेजमेंट द्वारा बाहर से व्यक्तियों को बुलाकर यूनियन के नेताओं के साथ दुर्व्यवहार करने की कड़े शब्दों में निंदा की गई। धरने में जसदेव बंसल, रमेश जांडली, जितेंद्र सेठी, विजय गोयल, हरजिंद्र सिंह धन्जू, चणप्रीत सिंह, राजकुमार चोपड़ा, राजीव बब्बर, संजीव ठाकुर, वजीर सिंह, हनुमान चौबारा, विरेंद्र सचदेवा, कृष्ण ढाका, रमेश कुमार, राधाकृष्ण गाबा आदि मौजूद रहे।


आरोप निराधार हैं
धरना शुरू करने से पहले मांगपत्र दिया जाता है। हमें कोई मांगपत्र नहीं दिया गया। हमने बातचीत के लिए बुलाया भी थ्रा लेकिन कोई नहीं आया। धरना उठाने के लिए युवक भेजने की बात कहीं जा रही है, वह गलत है। हमने किसी को नहीं भेजा है।
भूषण गोयल, शाखा प्रबंधक भारतीय जीवन बीमा निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed