{"_id":"5731eb774f1c1b056b919920","slug":"fatehabad-news-hindi-news-political-news-congress","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना मंजूरी इनेलो पूर्व विधायकों की कांग्रेस में ज्वाइनिंग गलत : तंवर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना मंजूरी इनेलो पूर्व विधायकों की कांग्रेस में ज्वाइनिंग गलत : तंवर
fatehabad bureau
Updated Tue, 10 May 2016 07:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर ने मंगलवार को फतेहाबाद में पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा पर एक बार फिर से इशारों ही इशारों में निशाना साधा है। तंवर ने बीते दिन इनेलो के दो पूर्व विधायकों बिशन सिंह सैनी एवं अशोक कश्यप के कांग्रेस में ज्वाइनिंग को अमान्य करार दिया है। गौरतलब है कि बीते दिनों चंडीगढ़ में पूर्व सीएम हुड्डा ने दोनों पूर्व विधायकों को कांग्रेस में ज्वाइनिंग करा दी थी।
मंगलवार को तंवर ने साफ तौर पर कहा कि बिना हाईकमान की मंजूरी के कांग्रेस में किसी को शामिल नहीं कराया जा सकता है। इसके लिए उन्होंने बाकायदा पार्टी के नियमों का हवाला भी दिया। उनके इस बयान को पूर्व सीएम द्वारा की गई कार्रवाई के विरोध में लिए जाने के सवाल पर तंवर ने साफ तौर पर कहा कि मैं तटस्थ नहीं रहूंगा। जो गलत है, उसे गलत कहने में कोई हिचक नहीं है।
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर ने कहा कि भाजपा के सांसद अश्विनी चोपड़ा ने मीडिया में स्पष्ट बयान दिया है कि आरक्षण को लेकर हुए दंगों में भाजपा सरकार के ही दो मंत्रियों का हाथ है। उन्होंने मांग रखी कि भाजपा इस मामले की जांच कराए, ताकि जनता को दंगों के पीछे की राजनीति का पता चल सके।
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर दर्ज किए गए मामले पर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि यह राजनीतिक रंजिश में दर्ज किया गया मामला है, अगर भाजपा सही है तो उसे इनेलो की संपत्तियों की भी जांच करनी चाहिए।
उत्तराखंड में कांग्रेस के मुख्यमंत्री हरीश रावत द्वारा बहुमत साबित करने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए अशोक तंवर ने कहा कि उत्तराखंड में लोकतंत्र की जीत हुई है। भाजपा की साजिशें बेनकाब हो गई हैं। उनके साथ बैठे पूर्व विधायक दुड़ाराम की ज्वाइनिंग पर पूछे जाने पर तंवर ने कहा कि दुड़ाराम पुराने साथी हैं, उनके कांग्रेस में आने से इलाके में कांग्रेस मजबूत होगी और पार्टी में शामिल होने वाले हजकां नेताओं को भी मजबूती मिली है।
उन्होंने कहा कि पार्टी की जिलाध्यक्षों की नियुक्ति की घोषणा शीघ्र ही कर दी जाएगी। साथ ही पार्टी में मलाई खाने वाले लोगों को कोई जगह नहीं दी जाएगी। तंवर ने कहा कि नप चुनावों में कांग्रेस अपने समर्थित उम्मीदवार उतारेगी जिसकी घोषणा शीघ्र कर दी जाएगी।
कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में कांग्रेस में गुटबंदी एक बार फिर साफ नजर आई। पूर्व सीएम हुड्डा के समर्थक एवं तीनों विधानसभा क्षेत्रों से विधायक रहे परमवीर सिंह, प्रहलाद सिंह गिल्लाखेड़ा एवं जरनैल सिंह व उनके समर्थक इस सम्मेलन में कहीं नजर नहीं आए। जबकि तंवर के समर्थक मौजूद रहे। गुटबंदी पर तंवर ने कहा कि समय आने पर सभी यहां आ जाएंगे।
इस अवसर पर कांग्रेस नेता दुड़ाराम, जयपाल सिंह लाली, देवेंद्र बबली, टेकचंद मिढा, भवानी सिंह, कृष्णा पूनिया, बलजीत बैनीवाल, सुशील बिश्नोई, भीम नारंग, रामस्वरूप रामा, मंगत राम लालवास सहित अनेक कांग्रेस जन मौजूद थे।
10एफटीबीपी14 : कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर फतेहाबाद में पत्रकारों से बात करते हुए।