फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Fatehabad News, Hindi News, Education, protest, private school, association, Fatehabad

अवैध कोचिंग सेंटरों के खिलाफ हल्लाबोल

Wed, 23 Mar 2016 12:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहाबाद Updated Wed, 23 Mar 2016 12:38 AM IST
विज्ञापन
Fatehabad News, Hindi News, Education, protest, private school, association, Fatehabad
प्रदर्शन - फोटो : fatehabad
टोहाना में अवैध तथा फर्जी रूप से कोचिंग सेंटर चलाने का आरोप लगाते हुए मंगलवार को टोहाना के स्थायी मान्यता प्राप्त स्कूल संघ से जुड़े स्कूल संचालक व स्टाफ फतेहाबाद पहुंचे। उन्होंने भूना मोड़ से प्रदर्शन करते हुए लघु सचिवालय पहुंचकर डीसी को ज्ञापन दिया और इन एकेडमियों को बंद करवाने की मांग की। स्कूल संचालकों का कहना है कि एकेडमी संचालक बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं।
विज्ञापन


डीसी को दिए ज्ञापन में स्थायी मान्यता प्राप्त स्कूल संघ के प्रधान रमेश कुमार, केएम स्कूल की पूनम सोनी, आदर्श हाई स्कूल के बस्तीराम, महाराजा अग्रसैन स्कूल के प्राचार्य गणेश कौशिक, डीएवी स्कूल के सुदेश सेनी ने बताया कि टोहाना क्षेत्र में गैर कानूनी तरीके से चलने वाली अकादमियों की बाढ़ आ गई है, जो बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने के साथ-साथ शिक्षा के स्तर को भी गिरा रही हैं।
विज्ञापन


विद्यार्थियों से मनमानी फीस वसूल करके स्कूलों में बच्चों के नाम चलाकर हरियाणा शिक्षा विभाग के नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं। यहां 134-ए तथा आरटीई भी लागू नहीं होती, क्योंकि इनका शिक्षा विभाग के पास कोई वैद्य रिकार्ड भी नहीं है। इससे मान्यता प्राप्त स्कूल बंद होने के कगार पर हैं। इस दौरान उन्होंने अकादमियों के नाम सार्वजनिक भी किए। ज्ञापन में बताया कि अगर ये अकादमियां चलती रही तो शिक्षा का स्तर पूरी तरह से नष्ट हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


लघु सचिवालय में नहीं घुसने दिया, स्कूल संचालक बोले कर लो गिरफ्तार
स्कूल के संचालक व स्टाफ नारेबाजी करते हुए लघु सचिवालय के मुख्य गेट तक पहुंचे। पुलिस ने धारा-144 का हवाला देकर अंदर जाने से रोक लिया। इस पर स्कूल संचालक पुलिस कर्मी के सामने हो गए और बोले कि हमें गिरफ्तार करके अंदर डाल दो। मौके पर खड़े दूसरे पुलिस कर्मियों ने समझाया कि वह बिना नारे लगाते हुए बेशक अंदर आ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed