{"_id":"63ea8ced7394351c0c0bfe11","slug":"fatehabad-news-fatehabad-news-hsr653804392-2023-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद: किसान ने सरसों की आड़ में खेत में उगाई अफीम, 472 पौधे बरामद, किसान गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद: किसान ने सरसों की आड़ में खेत में उगाई अफीम, 472 पौधे बरामद, किसान गिरफ्तार
विज्ञापन
सरसों के खेत में उगाए गए अफीम के पौधे।
- फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। पहले से ही नशे की चपेट में आए फतेहाबाद में अब अफीम की खेती भी होने लगी है। फतेहाबाद सदर पुलिस ने गांव बीघड़ में एक किसान के खेत में अफीम के 472 पौधे बरामद किए हैं। किसान ने यह अफीम के पौधे सरसों की फसल की आड़ में उगा रखे थे। पुलिस ने किसान को गिरफ्तार करके उसके खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, फतेहाबाद से छह किलोमीटर दूर गांव बीघड़ निवासी किसान रमेश ने अपने खेत में सरसों की फसल की आड़ में अफीम (खसखस) की खेती की हुई थी। किसी ने इसकी सूचना सदर पुलिस को दी तो पुलिस हरतम में आई। पुलिस रमेश के खेत में पहुंच गई और मुआयना किया तो सरसों की फसल के बीच खसखस यानि अफीम के अनेक पौधे दिखाई, जिन पर फूल और फल लगे हुए थे। पुलिस के अनुसार, इन पौधों की संख्या 472 है। पुलिस ने खेत मालिक रमेश को गिरफ्तार करके उसके खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है।
डीएसपी अजायब सिंह ने बताया कि खसखस यानि अफीम की खेती प्रतिबंधित है। इस पौधे का प्रयोग हालांकि दवा व खाद्य पदार्थों में भी होता है, लेकिन लोग इसका मिसयूज करके चूरापोस्त व अफीम सहित कई नशे बनाते हैं।