फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   fatehabad news

फतेहाबाद: पेड़ काटते समय भारी टहनी गिरने से महिला की मौत मामले में एक साल की कैद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 14 Feb 2023 05:30 AM IST
विज्ञापन
fatehabad news
फतेहाबाद। गांव बीघड़ के पास पेड़ की टहनी काटते समय टहनी नीचेे महिला पर गिरने से उसकी मौत हो गई थी। इस मामले में न्यायिक दंडाधिकारी दोषी को एक साल की कैद व 1200 रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है।
विज्ञापन

इस मामले में फतेहाबाद सदर पुलिस ने नौ जनवरी 2017 को सुनील कुमार निवासी आदमपुर की शिकायत पर गांव बीघड़ निवासी सुनील के खिलाफ लापरवाही बरतने के आरोप में केस दर्ज किया था। पुलिस को दी शिकायत में सुनील निवासी आदमपुर ने बताया था कि वह निजी अध्यापक है और आठ जनवरी 2017 को वह अपनी पत्नी सुमित्रा देवी के साथ बाइक पर गांव नागपुर से आदमपुर जा रहा था।
विज्ञापन

गांव बीघड़ के पेट्रोल पंप के पास एक व्यक्ति पेड़ पर चढ़कर सड़क के ऊपर ही वृक्ष की टहनी काट रहा था। इस दौरान उसने ऐसा कोई साइनबोर्ड भी नहीं लगा रखा था कि वह पेड़ काट रहा है। जब उसका मोटरसाइकिल पेड़ के नीचेे से निकला तो भारी भरकम टहनी उनपर आ गिरी। हादसे में उसकी पत्नी की गर्दन की हड्डी टूट गई और वह भी टहनी के नीचे दब गया। उसकी पत्नी को गंभीर रूप से घायल होने पर अग्रोहा मेडिकल में भर्ती करवाया और बाद में उसकी पत्नी की इलाज के दौरान मौत हो गई। अदालत ने मामले की सुनवाई करते हुए दोषी बीघड़ निवासी सुनील को लापरवाही बरतकर जान लेने के मामले में दोषी माना और उसे एक साल की कैद व 1200 रुपये जुर्माने की सजा सुनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed