{"_id":"63e142e5da7e1b646e3c9763","slug":"fatehabad-news-fatehabad-news-hsr653633112-2023-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: 119 डाकखानों में दो मिनट में खुलेगा पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसान का खाता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: 119 डाकखानों में दो मिनट में खुलेगा पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसान का खाता
विज्ञापन
फतेहाबाद। सरकार ने किसानों के खाते की ई-केवाईसी, आधार सीडिंग, एनपीसीआई से आधार लिंक के साथ ही भूलेख अंकन की प्रक्रिया को अनिवार्य कर चुकी है। जिन किसानों ने अपने खाते को एनपीसीआई (भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम) से लिंक नहीं कराया है। उन किसानों के खाते में 13वीं किस्त पहुंचने पर संकट खड़ा हो गया था। इस प्रकार की तमाम शिकायतें जनसुनवाई पोर्टल के माध्यम से सरकार तक पहुंचाई गई। जिसमें सरकार ने अब किसानों के खाते डाकखाने में खुलवाने का निर्णय लिया है।
डाकखाने के मुख्य डाकपाल नरेश कुमार ने बताया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की रुकी हुई किस्त को अब लेने के लिए किसानों को डाकघर में खाता खुलवाना होगा। केंद्र सरकार ने इसके लिए इंडियन पोस्ट पेमेंट्स बैंक के साथ अनुबंध किया है। जिले में अब तक ऐसे 10 हजार किसानों की सूची सामने आ चुकी है, जिनकी यह राशि रुकी हुई है। उनके लिए सरकार ने डाकघर में खाता खुलवाकर अपनी सम्मान राशि लेने के लिए सुविधा दी है। ये 10 हजार किसानों की किश्त रुकने का प्रमुख कारण यह है कि किसी किसान का बैंक में खाता ही नहीं है। अगर बैंक में खाता है तो उसके साथ आधार लिंक या मोबाइल नंबर लिंक नहीं है। ऐसे किसानों की सरकार ने राशि रोक रखी है। ऐसे किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ पहुंचाने के लिए प्रदेश सरकार ने डाकखाने के माध्यम से नए खाते खोलने की योजना बनाई है। इसके लिए कृषि विभाग और डाक विभाग के कर्मचारी मिलकर किसानों को प्रेरित भी करेंगे, ताकि खाता खुलने के बाद किसानों को तुरंत योजना का लाभ मिल सके।
उन्होंने बताया कि डाक किसान अपना आधार कार्ड व मोबाइल नंबर लेकर जिले के 119 डाकखाने में जाकर दो मिनट में अंगूठा लगाकर बैंक खाता खुलवा सकते है। किसान 200 रुपये में डाक विभाग में खाता खुलवा सकते हैं। डाक कर्मचारी सारी प्रक्रियाओं को पूरा करेंगे। खाते की एनपीसीआई और आधार सीडिंग की प्रक्रिया पूर्ण कराई जाएगी, जिससे किसानों को आगामी किस्त से वंचित नहीं रहना पड़ेगा। खाता खुलने के बाद किसान आईपीपीबी मोवाइल एप व मोबाइल ओटीपी से से रुपये निकाल सकते हैं। इसके अलावा इन डाकखाने में 119 आधार कार्ड बनाने व अपडेट करने की भी सुविधा भी उपलब्ध है।