{"_id":"63ced5a8e1da784b7a169c5a","slug":"fatehabad-news-fatehabad-news-hsr653141257-2023-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: तीन साल पहले पिता की हो गई थी एक्सीडेंट में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: तीन साल पहले पिता की हो गई थी एक्सीडेंट में मौत
विज्ञापन
हादसे का शिकार हुआ गांव भूथनकलां का अजय फगेड़िया का फाइल फोटो।
- फोटो : Fatehabad
भूना। भूथन कलां निवासी शमशेर सिंह ग्याड़ की भी 36 वर्ष की आयु में तीन 3 साल पहले ट्रैक्टर- ट्रॉली की चपेट में आने से मौत हो गई थी। परिवार के लोग उपरोक्त घटना को अभी भूल भी नहीं पाए थे कि रविवार की रात को इकलौते बेटे 20 वर्षीय संदीप ग्याड़ की एक्सीडेंट में मौत की सूचना पाकर मां बेहोश हो गई। घर में कोहराम मचा हुआ है। संदीप ही एक मात्र परिवार का सहारा था और वह भी दुनिया छोड़ कर चला गया। इसलिए हर ग्रामीण को बहुत ज्यादा पीड़ा हो रही है। बताया गया है कि 23 अक्टूबर 2020 को शमशेर सिंह का अंतिम संस्कार हुआ था, मगर उनके बेटे संदीप का भी 23 जनवरी को अंतिम संस्कार हुआ है।
चौक चौराहे पर बंद रही दुकानें
भूथनकलां में सोमवार की सुबह जैसे ही गांव के पांच युवकों की हादसे में मौत की खबर आग की तरह फैली तो पूरे गांव में सन्नाटा फैल गया। घटना के शोक स्वरूप बस स्टैंड व मुख्य चौक व अन्य विभिन्न मोहल्लों में दर्जनों की संख्या में दुकानों के शटर बंद हो गए। गांव की गलियों में सन्नाटा पसर गया। जबकि पांच युवाओं मौत के बाद कई घरों में चूल्हा तक नहीं जला।
रविवार की सांय सात बजे रवाना हुए थे पांचों दोस्त
रविवार शाम को भूथनकलां के मुख्य चौक पर इंद्र मेडिकोज एवं फार्मासिस्ट की दुकान के संचालक मोहन लाल शर्मा ने अपने चार अन्य दोस्तों के साथ मिलकर सालासर जाने के लिए रणनीति बनाई थी। रिट्ज कार में सवार होकर पांचों दोस्त लगभग सात बजे गांव से सालासर के लिए रवाना हुए। कार को अजय कुमार चला रहा था। हालांकि सोशल मीडिया पर पांचों दोस्तों की सालासर जाते समय मस्ती भरी वीडियो भी वायरल हो रही है। रात्रि करीब सवा 11 बजे ट्रक ट्राले के साथ आमने-सामने की जबरदस्त भिड़ंत होने से चार की मौके पर मौत हो गई। जबकि अजय ने अस्पताल में पहुंचने के बाद दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
मोहनलाल व संदीप ढाका इकट्ठा चलाते थे मेडिकल
मोहन लाल शर्मा व संदीप ढाका पिछले तीन वर्षों से गांव में एक साथ मिलकर मेडिकल चला रहे थे। अमित कुमार के पिता ईश्वर सिंह हरियाणा रोडवेज में चालक है। इसलिए अमित कुमार बीए की पढ़ाई के साथ-साथ खेतीबाड़ी भी संभालता था। संदीप ग्याड़ व अजय कुमार अपने-अपने पिता की मौत के बाद खेती बाड़ी पर निर्भर थे और परिवार का पेट भर रहे थे। मगर इनकी मौत के बाद परिवार बेसहारा जैसा हो गया है।