फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   CM gave a gift of Rs 580 crore for Tohana constituency

Fatehabad: टोहाना हलके के लिए 580 करोड़ रुपये की सौगात देकर गए CM, 18 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास

Tue, 24 Jan 2023 02:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टोहाना, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, टोहाना, फतेहाबाद (हरियाणा) Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 24 Jan 2023 02:05 AM IST
सार

मुख्यमंत्री ने टोहाना में 18 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास किया।  मुख्यमंत्री टोहाना हलके के लिए 580 करोड़ रुपये की सौगात देकर गए। टोहाना से भूना व जाखल से धारसूल रोड पर 87 करोड़ रुपये खर्च होंगे। 

विज्ञापन
CM gave a gift of Rs 580 crore for Tohana constituency
गांव बिढ़ाईखेड़ा में मधुर मिलन समारोह एवं प्रगति रैली में लोगों का अभिवादन स्वीकार करते सीएम मन? - फोटो : Fatehabad

विस्तार

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सोमवार को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर विकास एवं पंचायत मंत्री देवेंद्र सिंह बबली के गांव बिढाईखेड़ा में आयोजित मधुर मिलन समारोह एवं प्रगति रैली के दौरान 278 करोड़ 30 लाख रुपये की 18 परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास किया। वहीं मुख्यमंत्री टोहाना हलके के लिए 580 करोड़ रुपये की सौगात देकर गए।

विज्ञापन


उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला, पंचायत मंत्री देवेंद्र बबली व सांसद सुनीता दुग्गल के साथ उन्होंने कई परियोजनाओं को जनता को समर्पित किया। वहीं, टोहाना से भूना व जाखल से धारसूल रोड पर 87 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने सिंचाई विभाग की 6 करोड़ 50 लाख रुपये की लागत की बलियाला गेस्ट हाउस में स्विमिंग पूल और सुंदरीकरण कार्य, पांच करोड़ 65 लाख रुपये की लागत के कल्पना चावला पार्क सुंदरीकरण, 58 करोड़ दस लाख 70 हजार रुपये की लागत से हिसार-रतिया रोडबाईपास, एक करोड़ 92 लाख 70 हजार रुपये की लागत से जलघर, एक करोड़ 63 लाख 75 हजार रुपये की लागत से गांव डूल्ट में जलघर, गांव नाढ़ोड़ी में दो करोड़ 14 लाख 54 हजार रुपये की लागत से जलघर, एक करोड़ 72 लाख 70 हजार रुपये की लागत से गांव पारता में जलघर की बढ़ोतरी के कार्य का उद्घाटन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन विकास कार्यों का किया शिलान्यास
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने 11 करोड़ 32 लाख रुपये की लागत से गांव भीमेवाला में जलभराव और बाढ़ राहत कार्यों का शिलान्यास किया। 131 करोड़ 87 लाख 72 हजार रुपये की लागत से बनने वाले टोहाना के नागरिक अस्पताल के नए भवन, पांच करोड़ 50 लाख रुपये की लागत से पंचायत भवन टोहाना, 16 करोड़ 60 लाख 98 हजार रुपये से बनने वाले टोहाना के नए बस अड्डे का शिलान्यास किया। वहीं, गांव समैण में 13 करोड़ 89 लाख 87 हजार रुपये, गांव हंसेवाला में तीन करोड़ 30 लाख 78 हजार रुपये, गांव ठरवा में चार करोड़ 58 लाख 63 हजार रुपये, गांव कमालवाला में एक करोड़ 73 लाख 68 हजार रुपये की लागत से बनने वाले जलघर की भी आधारशिला रखी। इसके अलावा पांच करोड़ 45 लाख 98 हजार रुपये की लागत से जाखल में पीने के पानी की सप्लाई तथा फतेहाबाद विधानसभा क्षेत्र के गांव शेखुपुर दड़ौली के दो करोड़ सात लाख रुपये की लागत के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के भवन की भी आधारशिला रखी।


मुख्यमंत्री ने ये नई घोषणाएं कीं
मुख्यमंत्री ने पंचायत मंत्री देवेंद्र सिंह बबली द्वारा रखी गई अधिकांश मांगों को पूरा करने की घोषणा की। उन्होंने 87 करोड़ रुपये की लागत से टोहाना से रतिया रोड का निर्माण करवाने, 67 करोड़ रुपये से जाखल से धारसूल रोड के चौड़ीकरण का काम करवाने, 20 करोड़ 50 लाख रुपये से टोहाना से भूना रोड को चौड़ा करवाने, 27 करोड़ 50 लाख से सुरेवाला से भूना रोड का पुनर्निर्माण करवाने जबकि 8 करोड़ 50 लाख से टोहाना, सनियाना व बिढाईखेडा रोड का निर्माण करवाने की घोषणा की। वहीं, मुख्यमंत्री ने 36 करोड़ रुपये की लागत से फतेहाबाद ब्रांच के रिमॉडलिंग प्रोजेक्ट, 11 करोड़ रुपये के भाखड़ा मेन लाइन के दो प्रोजेक्ट, बिढाईखेडा डांगरा नहर पर 10 करोड़ की लागत से पुल का निर्माण करवाने की भी घोषणा की। इसके अलावा ग्राम दर्शन पोर्टल के माध्यम से रखे गए 26 कार्यों पर भी 39 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed