{"_id":"63bc5359f761c104752dc862","slug":"fatehabad-news-fatehabad-news-hsr6520284119","type":"story","status":"publish","title_hn":"फायरिंग करके 50 लाख रुपये मांगना गंभीर मामला : बजरंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फायरिंग करके 50 लाख रुपये मांगना गंभीर मामला : बजरंग
टोहाना में मौजूद हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के प्रदेशाध्यक्ष बजरंग दास गर्ग व अन्य।
- फोटो : Fatehabad
Link Copied
टोहाना। हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष व कान्फेड के पूर्व चेयरमैन बजरंग गर्ग टोहाना में बी-13 फूड कोर्ट रेस्टोरेंट के मालिक से मिले और फायरिंग करके 50 लाख रुपये मांगने पर गंभीर चिंता प्रकट की। पत्रकारों से बातचीत में बजरंग गर्ग ने कहा कि यह बड़ा गंभीर मामला है।
विज्ञापन
अपराधियों द्वारा मेन बाजार में फायरिंग करके फिरौती मांगी गई है। इससे पूरे प्रदेश के व्यापारियों में दहशत का माहौल है और टोहाना में पिछले कुछ दिनों में यह तीसरा गोलीकांड है। पुलिस प्रशासन तुरंत प्रभाव से तीसरे आरोपी रोहित को काबू करे। बजरंग गर्ग ने कहा कि हरियाणा में हर रोज अपराधियों द्वारा व्यापारी, उद्योगपतियों से फिरौती व लूटपाट की जा रही है, जिसके कारण प्रदेश का व्यापारी, उद्योगपति व आम जनता अपनी जान माल की सुरक्षा के लिए पूरी तरह से भयभीत है। बेरोजगारी के कारण युवा नशे की तरफ बढ़ रहा है जबकि टोहाना पंजाब के साथ लगता है, जिसके कारण फतेहाबाद जिले के साथ-साथ हरियाणा के युवा नशे के चंगुल में फंसते जा रहे हैं। इस अवसर व्यापार मंडल टोहाना शहरी प्रधान राजेंद्र ठकराल, प्रवक्ता पवन वधवा, संरक्षक रमेश गोयल, युवा प्रधान जोनी मेहता मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।