{"_id":"63b46996e9d8c00db14b377a","slug":"fatehabad-news-fatehabad-news-hsr6515060171","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: ट्रक चालक से बरामद हुआ सात किलोग्राम चूरापोस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: ट्रक चालक से बरामद हुआ सात किलोग्राम चूरापोस्त
विज्ञापन
भूना। भूना पुलिस ने गांव दहमान के पास ट्रक के चालक से सात किलोग्राम चूरापोस्त बरामद किया। चालक की पहचान भूना के वार्ड नंबर छह नजदीक वाटर वर्क्स निवासी महेंद्र सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे अदालत में पेश किया, जहां अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
थाना अध्यक्ष अनूप सिंह टीम के साथ नशीले पदार्थों की रोकथाम को लेकर दहमान से भूना रोड पर गश्त पर थे। उसी समय एसएचओ को सूचना मिली की राजस्थान से पंजाब के लिए ट्रक जा रहा है और ट्रक में नशीला पदार्थ हो सकता है। वह राजस्थान से चूरापोस्त लेकर आया है। थानाध्यक्ष ने सूचना मिलते ही दहमान के पास भूना रोड पर नाकाबंदी कर दी। जबकि इस कार्य में अन्य पुलिसकर्मियों को भी सतर्क कर दिया। इसी दौरान तेज गति से आ रहे ट्रक के चालक ने पुलिस नाकाबंदी को देखकर वापस घुमाने का प्रयास किया। मगर पुलिसकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर उसे काबू कर लिया। पुलिस ने नशीला पदार्थ होने की शंका के आधार पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट प्रोफेसर अनिल कुमार को बुलाकर ट्रक की तलाशी ली तो एक कट्टे में सात किलोग्राम चूरापोस्त बरामद हुआ
थानाध्यक्ष बोले
सोमवार की देर शाम को मैं पुलिस टीम के साथ गश्त पर था। उसी दौरान सूचना मिली की राजस्थान से चलकर भूना के रास्ते से पंजाब जाने के लिए एक ट्रक आ रहा है, जिसमें भारी स्तर पर नशीला पदार्थ भरा हुआ है। सूचना के आधार पर ट्रक चालक को पकड़कर चूरापोस्त बरामद किया गया।
विज्ञापन
-अनूप सिंह, थानाध्यक्ष, भूना।