फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   fatehabad news

बीपीएल राशन कार्ड कटने से संबंधित शिकायत ग्रीवेंस पोर्टल पर दर्ज करवाएं : एडीसी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 03 Jan 2023 11:08 PM IST
विज्ञापन
fatehabad news
फतेहाबाद। अतिरिक्त उपायुक्त अजय चोपड़ा ने कहा कि जिन नागरिकों के बीपीएल सूची से नाम कट रहे हैं, वे इधर-उधर परेशान होने के बजाय अपने नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर पर जाकर ग्रीवेंस पोर्टल https://grievance.edisha.gov.in/ पर अपनी शिकायत दर्ज करवाएं, ताकि शिकायत का निवारण उचित माध्यम से हो सके।
विज्ञापन

एडीसी ने बताया कि परिवार पहचान पत्र में आय सही दर्ज न होने या अन्य किसी कारण से लोगों के बीपीएल सूची से नाम कटने के मामले सामने आ रहे हैं। बीपीएल सूची से मुख्य कारण संबंधित सदस्य की वार्षिक आय एक लाख 80 हजार रुपये से अधिक होना है, इसके कई कारण हो सकते हैं। उन्होंने बताया कि बीपीएल सूची से नाम कटने के अन्य कारण जिनमें परिवार के किसी सदस्य द्वारा पिछले तीन साल में आयकर रिटर्न, वार्षिक आय एक लाख 80 हजार रुपये से अधिक भरना, परिवार के किसी सदस्य का सरकारी नौकरी में होना, परिवार के किसी सदस्य की खेती से संबंधित एक लाख 80 हजार रुपये से अधिक आय का होना, पेंशनर व श्रमिक कार्ड होने के बाद भी निर्धारित आय का अधिक होना, शहरी या ग्रामीण क्षेत्र में निर्धारित जमीन से अधिक संपत्ति का होना इत्यादि कारण हो सकते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यदि किसी बीपीएल परिवार का नाम सूची से बिना किसी ठोस कारण के कटा है तो वे अन्य किसी कार्यालयों में जाने के बजाय सीएससी सेंटर पर जाकर ग्रीवेंस पोर्टल में अपनी शिकायत दर्ज करवाएं, ताकि उनकी शिकायत का समाधान हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed