{"_id":"63b4683f8d927059f4633fe2","slug":"fatehabad-news-fatehabad-news-hsr6515055185","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: नहर किनारे 100 मीटर दायरे में लगे ट्यूबवेल बंद करवाने के फरमान का विरोध करेगी किसान सभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: नहर किनारे 100 मीटर दायरे में लगे ट्यूबवेल बंद करवाने के फरमान का विरोध करेगी किसान सभा
विज्ञापन
फतेहाबाद में बैठक करते हुए किसान सभा की जिला कमेटी के सदस्य।
- फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। प्रदेश सरकार द्वारा दो दिन पहले लिए गए नहर किनारे 100 मीटर के दायरे में किसानों के ट्यूबवेलों को बंद करने के फैसले का किसान सभा विरोध करेगी। किसान सभा की जिला कमेटी ने इसे सरकार का तुगलकी फरमान बताते हुए इसके खिलाफ प्रस्ताव पारित किया।
सभा के सदस्य केंद्र व हरियाणा सरकार के किसान-विरोधी व जन विरोधी फैसलों के विरुद्ध समाज के तमाम तबकों को साथ लेकर जनवरी व फरवरी के महीनों में ब्लॉक स्तरीय व जिलास्तरीय पड़ाव डालेंगे। यह निर्णय अखिल भारतीय किसान सभा की जिला कमेटी की शहीद उधम सिंह भवन में हुई बैठक में लिया गया। बैठक की अध्यक्षता जिला प्रधान विष्णु दत्त शर्मा ने की जबकि संचालन जिला वित्त सचिव राजेंद्र सिंह बाटू ने किया।
जिला प्रधान विष्णु दत्त शर्मा ने बताया कि किसान सभा के वित्त सचिव पी कृष्णा प्रसाद, उपप्रधान बादल सरोज व इंद्रजीत सिंह 6 और 7 जनवरी को रोहतक पहुंचेंगे और प्रदेशभर से आए हुए प्रतिनिधियों को किसान सभा के राष्ट्रीय सम्मेलन में लिए गए निर्णयों, भावी कार्यक्रमों और आंदोलन से अवगत करवाएंगे। किसान सभा का सात सदस्यों का प्रतिनिधिमंडल इस दो दिवसीय कार्यशाला में भाग लेगा। किसान नेताओं ने कहा कि पिछले दिनों हरियाणा सरकार ने ग्रामीण विकास के नाम पर धान की फसल पर 50 रुपये प्रति क्विंटल व सभी फसलों पर दो प्रतिशत बिक्री कर लगाने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
बैठक में जिला उपप्रधान जगतार सिंह, बलविंद्र धारसूल, पतराम ढाणी ईस्सर, मास्टर हनुमान, छत्रपाल सिंह, जोगिंद्र भ्याना, दलबीर आजाद, रामस्वरूप ईस्सर, वजीर सिंह शामिल रहे।