फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   fatehabad news

गांव का विकास केवल पक्की गलियों तक ही सीमित नहीं रहेगा : बबली

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 02 Jan 2023 11:21 PM IST
विज्ञापन
fatehabad news
गांव जांडलीकलां में ग्रामीणों को संबोधित करते कैबिनेट मंत्री देवेंद्र बबली। - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद/टोहाना। विकास एवं पंचायत मंत्री देवेंद्र सिंह बबली ने कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के अवसर पर 23 जनवरी को टोहाना के बिढाईखेड़ा में मधुर मिलन समारोह एवं प्रगति रैली का आयोजन किया जाएगा। इस प्रगति रैली में मुख्यमंत्री मनोहर लाल और उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला शिरकत करेंगे। गांव का विकास केवल पक्की गलियों तक ही सीमित नहीं रहेगा।
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री ने सोमवार को गांव जांडली कलां, चंद्रावल, जांडली खुर्द, नाढोडी, घोटडू, धौलू, दिगोह, भूंदड़ा, रसूलपुर और मंगहेड़ा का दौरा कर ग्रामीणों को समारोह का निमंत्रण दिया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री ने ग्रामवासियों द्वारा रखी गई समस्याएं भी सुनीं और मौके पर अधिकारियों को निवारण करने के निर्देश दिए। इस दौरान मंत्री के समक्ष ग्रामीणों द्वारा स्कूलों में अध्यापक की कमी, बिजली की समस्या, गांवों की सड़कों की हालत सुधारने, फिरनी को पक्का करने, गंदे पानी की निकासी व श्मशान घाट की चहारदीवारी बनाने सहित कई मूलभूत सुविधाओं की मांग की गई। मंत्री ने मांगों को पूरा करवाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

बबली ने ग्रामीणों से कहा कि इस समारोह में वह क्षेत्र के विकास के लिए मांगों को सीएम व डिप्टी सीएम के सामने रखेंगे और विधानसभा क्षेत्र को मजबूत करने का काम करेंगे। गांव का विकास केवल पक्की गलियों तक ही सीमित नहीं रखना है। अब समय आ गया कि गांवों के विकास के लिए शिक्षा, व्यायामशाला, पुस्तकालय, महिला सांस्कृतिक व सुरक्षा की दृष्टि से सीसीटीवी सहित अन्य शहरों जैसी मूलभूत सुविधाएं गांव में उपलब्ध करवाई जाएं। प्रदेश के प्रत्येक घर में स्वच्छ पेयजल उपलब्ध करवाने के लिए विशेष रूप से काम हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed