{"_id":"63b316bf6cd6535e44387d0e","slug":"fatehabad-news-fatehabad-news-hsr65141255","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: कोरोना आरटीपीसीआर सैंपलिंग पांच दिन बाद हुई शुरू, ओपीडी में अनिवार्य नहीं हुई जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: कोरोना आरटीपीसीआर सैंपलिंग पांच दिन बाद हुई शुरू, ओपीडी में अनिवार्य नहीं हुई जांच
विज्ञापन
फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में कोरोना सैंपल लेते हुए कर्मचारी।
- फोटो : Fatehabad
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहाबाद। कोरोना आरटीपीसीआर सैंपलिंग एक बार फिर से जिले के स्वास्थ्य केंद्रों में शुरू हो गई है। पांच दिन बाद नागरिक अस्पताल फतेहाबाद की फ्लू क्लीनिक में कोरोना के सैंपल लिए गए। आरटीपीसीआर लैब बड़ोपल में जांच किट न होने से पिछले पांच दिनों से सैंपलिंग बंद थी।
सोमवार को अंबाला से किट आने के बाद सैंपल लेने शुरू किए गए। अभी फिलहाल जिले को ढाई हजार किट ही मिली है। जिले में भी रोजाना कोरोना सैंपल का आंकड़ा 100 से नीचे ही है।
ओपीडी में कोरोना सैंपलिंग पर सख्ती नहीं
स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना संक्रमण को लेकर बेशक अलर्ट जारी कर रखा है लेकिन सैंपलिंग को लेकर सख्ती नहीं है। ओपीडी में आने वाले मरीजों के सैंपल ही नहीं लिए जा रहे हैं। इसके अलावा न ही खांसी-जुकाम से ग्रस्त मरीजों की सैंपलिंग हो रही है। औपचारिकता के तौर पर निरोगी हरियाणा अभियान में आने वाले पात्रों के कोरोना सैंपल लिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
आरटीपीसीआर लैब में तैयारियों को लेकर बैठक आज
स्वास्थ्य विभाग की बड़ोपल के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रही आरटीपीसीआर लैब में तैयारियों को लेकर अधिकारियों की बैठक सिविल सर्जन कार्यालय में मंगलवार को होगी। लैब का नोडल अधिकारी फतेहाबाद नागरिक अस्पताल के एसएमओ डॉ.राजेश चौधरी को बनाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि लैब से समय से सामान की डिमांड नहीं भेजी जा रही है इसके चलते सैंपलिंग प्रभावित होती है। इसी को लेकर सीएमओ मंगलवार को अधिकारियों की बैठक लेंगी।