{"_id":"63b313ed0caf936bec1b1974","slug":"fatehabad-news-fatehabad-news-hsr6514108117","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: जजपा की रणनीति हुई नाकाम, भाजपा ने पूजा चराईपौत्रा को सर्वसम्मति से बनवाया पंचायत समिति अध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: जजपा की रणनीति हुई नाकाम, भाजपा ने पूजा चराईपौत्रा को सर्वसम्मति से बनवाया पंचायत समिति अध्यक्ष
विज्ञापन
सर्वसम्मति से जीत के बाद विधायक दुड़ाराम के साथ विजयी निशान बनाते पंचायत समिति की अध्यक्ष पूजा, उ
- फोटो : Fatehabad
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहाबाद। जजपा की रणनीति नाकाम करके भाजपा ने फतेहाबाद पंचायत समिति के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद पर अपने समर्थकों को काबिज किया है। सोमवार को चुनाव से पहले भाजपा विधायक दुड़ाराम ने 29 सदस्यों को अपने आवास पर एकत्रित कर लिया। यहां गांव बरसीन निवासी पूजा चराईपौत्रा को अध्यक्ष व गांव खैरातीखेड़ा निवासी मदनलाल गुर्जर को उपाध्यक्ष बनाने के लिए सर्वसम्मति करवा दी। बैठक में सिर्फ वार्ड नंबर 16 की सदस्य सीमा रानी नहीं पहुंची। इसके बाद बीडीपीओ कार्यालय में चुनावी बैठक की औपचारिकता पूरी कर इनके नाम की घोषणा कर दी गई।
दरअसल, फतेहाबाद पंचायत समिति के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद के लिए पहले हुए चुनाव में किसी भी सदस्य के नहीं पहुंचने से चुनाव रद्द हो गया था। सोमवार को दोबारा इन दोनों पदों के लिए चुनाव की बैठक रखी गई। इस चुनाव में अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद के लिए विधायक दुड़ाराम ने पूरा जोर लगा रखा था, वहीं जजपा भी अपना अध्यक्ष व उपाध्यक्ष बनाने के लिए जुटी हुई थी, जिससे चुनाव काफी रोचक हो गया। दो दिन पहले जजपा का दावा था कि उनके पास पंचायत समिति के 30 सदस्यों में से 18 सदस्यों का समर्थन है। यही नहीं जजपा ने बैठक भी बुलाई थी, जिसमें 15 सदस्यों ने भाग भी लिया था। वहीं पूजा चराईपौत्रा ने भी तीन दिन पहले शहर के एक होटल में पंचायत समिति सदस्यों के लिए प्रीतिभोज का आयोजन किया था, जिसमें 21 सदस्य पहुंचे थे।
पंचायत मंत्री के जिले में जजपा को मिली एक और शिकस्त
जजपा कोटे से पंचायत मंत्री बने देवेंद्र सिंह बबली के गृह जिले में उनकी पार्टी को एक और हार मिली है। ऊपर से मैसेज आने का हवाला देकर जजपा जिलाध्यक्ष लगातार पंचायत समिति सदस्यों को जजपा की तरफ करने में जुटे हुए थे, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिल पाई। चुनाव के लिए सोमवार को दोपहर दो बजे बैठक होनी थी, लेकिन इससे पहले 11 बजे ही 29 सदस्य विधायक दुड़ाराम के आवास पर पहुंच गए। जहां वार्ड 14 से पंचायत समिति सदस्य पूजा चराईपौत्रा और वार्ड 30 से सदस्य मदनलाल के नाम पर सहमति बना दी गई।
विज्ञापन
सदस्यों को बुला-बुलाकर ला रहे थे विधायक समर्थक
बीडीपीओ कार्यालय में एसडीएम राजेश कुमार की अध्यक्षता में यह चुनाव बैठक हुई। एसडीएम बीडीपीओ कार्यालय में समय पर पहुंच गए और दो बार सदस्यों को बैठक हाल में आने की कॉल की गई। विधायक के समर्थक मौके पर थे और वह सदस्यों को बुला-बुलाकर बैठक हाल में भेजते रहे। 29 सदस्य बैठक हाल में गए, जहां पूजा चराईपौत्रा के पक्ष में पंचायत समिति सदस्य बिजेंद्र व मदन ने सर्वसम्मति की बात कही, जिसका सभी सदस्यों ने समर्थन किया। वहीं उपाध्यक्ष पद के लिए भी मदनलाल गुर्जर का सर्वसम्मति से ऐलान कर दिया गया।
अध्यक्ष फतेहाबाद व उपाध्यक्ष रतिया हलके का
फतेहाबाद पंचायत समिति के सोमवार को अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद के लिए सर्वसम्मति से हुए चुनाव में अध्यक्ष फतेहाबाद हलके के गांव बरसीन निवासी वार्ड नंबर-14 की पूजा चराईपौत्रा बनी हैं। वहीं उपाध्यक्ष रतिया हलके में पड़ने वाले गांव खैरातीखेड़ा के वार्ड नंबर-30 के मदनलाल बने हैं। ज्ञात रहे कि फतेहाबाद पंचायत समिति के 30 सदस्यों में से 16 फतेहाबाद हलके व 14 रतिया हलके से आते हैं।
यह गठबंधन की सरकार है। विधायक भी सर्वसम्मति बनाने में जुटे थे और हम भी। ऊपर से मैसेज भी आया था और गठबंधन होने के चलते उसे अपनाया गया। उम्मीद है कि फतेहाबाद पंचायत समिति के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष ग्रामीण विकास में अहम भूमिका निभाएंगे।
-सुरेंद्र लेगा, जिलाध्यक्ष, जजपा
मेरा प्रयास था कि पंचायत समिति के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष चुनाव में सर्वसम्मति हो। इसके लिए सभी सदस्यों को बुलाया गया था और उनकी राय ली गई थी। अध्यक्ष व उपाध्यक्ष दोनों पदों पर सर्वसम्मति बन गई। अब ग्रामीण विकास की ओर ध्यान दिया जाएगा।
-दुड़ाराम, विधायक, फतेहाबाद
सोमवार को पंचायत समिति के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद के लिए चुनाव आयोजित हुआ। बैठक में निर्धारित समय पर 29 सदस्य पहुंचे। अध्यक्ष के लिए पूजा चराईपौत्रा व उपाध्यक्ष पद के लिए मदनलाल गुर्जर पर सर्वसम्मति बन गई है।
-राजेश कुमार, एसडीएम, फतेहाबाद