{"_id":"63b079635020a17fcc6dcfdc","slug":"fatehabad-news-fatehabad-news-hsr651244710","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: पानी निकासी के लिए शहर में लगेंगे सात रिचार्ज बोर, उपप्रधान ने किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: पानी निकासी के लिए शहर में लगेंगे सात रिचार्ज बोर, उपप्रधान ने किया निरीक्षण
विज्ञापन
फतेहाबाद में रतिया मोड़ पर रिचार्ज बोर लगाने को लेकर कॉलेज प्रबंधन कमेटी के साथ चर्चा करती नगर पर
- फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। मानसून के दौरान शहर में होने वाले जलभराव की निकासी को लेकर नगर परिषद सात रिचार्ज बोर लगवाने जा रहा है। रिचार्ज बोर का टेंडर भी हो चुका है। करीब 40 लाख रुपये से रिचार्ज बोर लगाए जाने हैं। जगह के चयन को लेकर शनिवार को उपप्रधान सविता टुटेजा ने पार्षदों को साथ लेकर रतिया मोड़ का निरीक्षण किया। यहां मोड़ से लेकर एमएम कॉलेज तक जलभराव होता है।
नगर परिषद हाउस की बैठक में शहर में 10 रिचार्ज बोर लगाने का प्रस्ताव पास किया गया था। नगर परिषद की तरफ से सात रिचार्ज बोर का टेंडर लगाया। नगर परिषद फिलहाल जनस्वास्थ्य विभाग अधिकारियों के साथ मंथन करके रिचार्ज बोर लगाएगा। बताया जा रहा है कि रतिया मोड़, एमसी कॉलोनी मोड़, भट्टू रोड पर रंगोली पैलेस के पास व धर्मशाला रोड पर रिचार्ज बोर लगाए जा सकते हैं। धर्मशाला रोड, जवाहर चौक, बीघड़ चौक, लालबत्ती चौक पर मानसून के दौरान सबसे ज्यादा जलभराव होता है।
नगर परिषद की तरफ से रिचार्ज बोर लगाए जाने हैं। जहां-जहां पर सबसे ज्यादा जलभराव होता है वहां पर रिचार्ज बोर लगाए जाएंगे। पार्षदों से भी इसको लेकर बैठक की जाएगी।
विज्ञापन
- सविता टुटेजा, उपप्रधान, नगर परिषद