{"_id":"63b07954855b055e5021c168","slug":"fatehabad-news-fatehabad-news-hsr6512445131","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार हठधर्मिता छोड़कर पूरी करें पटवारी व कानूनगो की मांगें : कांग्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार हठधर्मिता छोड़कर पूरी करें पटवारी व कानूनगो की मांगें : कांग्रेस
विज्ञापन
फतेहाबाद। पटवारी व कानूनगो की हड़ताल का कांग्रेस ने समर्थन किया है। धरनास्थल पर समर्थन करने पहुंचे कांग्रेस नेताओं ने कहा कि सरकार हठधर्मिता छोड़कर पटवारी व कानूनगो की मांगें पूरी करें। वहीं, दि रेवेन्यू पटवार एवं कानूनगो एसोसिएशन ने सरकार के रुख पर नाराजगी जाहिर करते हुए हड़ताल को अनिश्चितकालीन कर दिया है।
एसोसिएशन सदस्यों का कहना है कि पिछले पांच दिनों से प्रदेश भर के पटवारी एवं कानूनगो पे ग्रेड बढ़ोतरी की मांग को लेकर काम का बहिष्कार कर हड़ताल पर है। इसके बावजूद सरकार उनकी मांगों को लेकर सकारात्मक रुख नहीं अपना रही है। वहीं कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने धरना स्थल पर पहुंचकर हड़ताल को समर्थन किया। पूर्व सांसद चरणजीत सिंह रोड़ी, जिला कोऑर्डिनेटर अरविंद शर्मा, पूर्व विधायक बलवान सिंह दौलतपुरिया, मंगतराम लालवास, कर्मचारी नेता पूनम चंद रत्ती, पूर्व पार्षद शम्मी रत्ती, नवनीत गोदारा, ओमप्रकाश चड्ढा, भीम नारंग, इंद्र सिहाग, सीताराम बैनीवाल सहित कई कार्यकर्ताओं ने धरने में पहुंचकर पटवार एवं कानूनगो एसोसिएशन की हड़ताल को समर्थन किया।
कांग्रेसी नेताओं ने कहा कि सरकार की हठधर्मिता का खामियाजा पटवारियों व कानूनगो कर्मचारियों को भुगतना पड़ रहा है। सरकार जल्द से जल्द इनकी मांगों को पूरा करें ताकि सभी पटवारी व कानूनगो अपनी-अपनी ड्यूटी पर लौटें व आमजन के काम शुरू हो सकें। उन्होंने कहा कि पटवार एवं कानूनगो एसोसिएशन लोकतंत्र की लड़ाई लड़ रहे हैं और कांग्रेस लोकतंत्र की हर लड़ाई में इनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है। जरूरत पड़ी तो इस मामले में बड़ा आंदोलन भी किया जाएगा। सरकार जल्द से जल्द इनकी ओर ध्यान दे। उन्होंने कहा कि पटवारियों के पद रिक्त होने के कारण उन पर काम का बोझ लगातार बढ़ रहा है लेकिन उन्हें पूरा वेतन तक नहीं मिल रहा है। प्रदेशभर में एसोसिएशन पे ग्रेड बढ़ोतरी व नई भर्ती की मांग को लेकर आंदोलन किया जा रहा है।