फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   fatehabad news

Fatehabad News: फर्जी कॉलर ने ठगे 4.20 लाख , पुलिस केस दर्ज कर जांच में जुटी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 31 Dec 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
fatehabad news
टोहाना। शहर के रेलवे रोड स्थित डीसीएम वाली गली निवासी 77 वर्षीय सुदेश राज धवन के साथ 4 लाख 20 हजार रुपये की ठगी हुई है। शहर पुलिस ने सुदेश धवन की शिकायत पर ठगी करने वाले व्यक्ति के खिलाफ धारा 420, 379 के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में सुदेश धवन ने बताया कि 29 दिसंबर को सुबह उनके पास एक फोन आया। फोन करने वाले व्यक्ति ने कहा कि वह कुदनी हेड निवासी कुलदीप का बेटा है, कुलदीप शिकायतकर्ता का अच्छा जानकार है। कॉल करने वाला लड़का फोन पर रोते हुए कहा कि वह मुसीबत में फंस गया है। आस्ट्रेलिया पुलिस ने यहां के एक व्यक्ति के आरोप में उसे पकड़ रखा है, उसे मुसीबत से निकलने के लिए वकील को 4 लाख 20 हजार रुपये फीस देनी है। सुदेश धवन ने कहा कि फोन करने वाले ने उसे बातों में उलझा दिया। सुदेश ने बताया कि उसे लगा कि कुलदीप का बेटा मुसीबत में है। उसने वकील का एकाउंट नंबर व फोन नंबर मंगवा लिया, सुदेश के अनुसार कॉलर ने उसे वकील का नाम जगमोहन सिंह रंधावा बताया और मोबाइल नंबर भी दिया।
विज्ञापन

सुदेश धवन ने बताया कि उसने बैंक जाकर कॉलर द्वारा बताए गए एकाउंट में 4 लाख 20 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए लेकिन ट्रांसफर करने के बाद उसे पता चला कि पैसे तो बिहार के किसी अमित के नाम ट्रांसफर हुए हैं। शक होने पर सुदेश ने वकील से चंडीगढ़ में उसके आवास का पता पूछा। जब उसने पता किया तो कोई आवास ही नहीं है। इसके बाद आरोपी का फोन नहीं मिला। इसके बाद उसे पता चला कि उसके साथ ठगी हुई है। सुदेश धवन ने बैंक जाकर पेंमेट रुकवाने के लिए कहा तो पता चला कि ठग के खाते में बैंक से राशि ट्रांसफर हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed