{"_id":"63b0769f06a3a124136a0ebb","slug":"fatehabad-news-fatehabad-news-hsr6512432168","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: गांवों के विकास को रफ्तार देंगे पंचायत मंत्री, शिक्षा पर जोर लगाएंगे दुड़ाराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: गांवों के विकास को रफ्तार देंगे पंचायत मंत्री, शिक्षा पर जोर लगाएंगे दुड़ाराम
विज्ञापन
देवेंद्र बबली।
- फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। नववर्ष का स्वागत करते हुए जिले को नए आयाम देने के लिए अफसरों के साथ-साथ जनप्रतिनिधियों ने भी योजना तैयार की है। कुछ ऐसे संकल्प लिए गए हैं, जिससे आम जन के जीवन में बदलाव लाया जा सके। जिले की राजनीति के अनुसार सबसे बड़े पद पर विराजमान विकास एवं पंचायत मंत्री देवेंद्र सिंह बबली ग्रामीण विकास को रफ्तार देंगे। वहीं, फतेहाबाद के विधायक दुड़ाराम क्षेत्र में शिक्षा की बढ़ोतरी के लिए जोर लगाएंगे। रतिया के विधायक लक्ष्मण नापा भी विधानसभा के सदन से लेकर मुख्यमंत्री मनोहर लाल के समक्ष विकास कार्यों को सिरे चढ़ाने की मांग करेंगे।
हर तीन गांव पर एक कम्युनिटी सेंटर को मिलेगी मंजूरी
पंचायत एवं विकास मंत्री देवेंद्र सिंह बबली बताते हैं कि नए वर्ष में नई ऊर्जा के साथ तेज गति से विकास कार्य करवाएंगे। टोहाना शहर में नए बस स्टैंड का निर्माण होगा। जाखल में नर्सिंग कॉलेज बनवाएंगे। सुरेवाला चौक से पंजाब बॉर्डर तक 175 करोड़ की लागत से नेशनल हाईवे 148बी पर काम करवाया जाएगा। मेडिकल कॉलेज टोहाना में बनाने के लिए प्रयास करेंगे। टोहाना में ही कन्या महाविद्यालय बनाने का प्रयास होगा। तीन गांव पर एक कम्युनिटी सेंटर बनाया जाएगा, जिसकी कीमत करीब चार करोड़ रुपये होगी।
मेडिकल कॉलेज जिला मुख्यालय पर बनाने की करेंगे पैरवी
फतेहाबाद के विधायक दुड़ाराम नए साल में हलके में शिक्षा संस्थानों को बढ़ाने पर जोर देंगे। सबसे बड़े संस्थान के रूप में मेडिकल कॉलेज के लिए जिला मुख्यालय पर ही जमीन फाइनल करवाएंगे। इसके अलावा जिला मुख्यालय पर सरकारी डिग्री कॉलेज के निर्माण की मांग को पूरा करवाने के लिए मेहनत करेंगे। विधायक दुड़ाराम का कहना है कि मेडिकल कॉलेज, डिग्री कॉलेज बनेंगे तो उच्च शिक्षा के रास्ते खुलेंगे। विद्यार्थी वर्ग को इसका बड़ा लाभ मिलेगा। इसके अलावा विकास को बढ़ावा देने वाली और भी परियोजनाओं पर काम किया जाएगा।
विज्ञापन
नापा की प्राथमिकता नहरी पानी की सप्लाई दिलवाना
वहीं, रतिया के विधायक लक्ष्मण नापा नए साल में जनता को नहरी पानी की सप्लाई दिलवाने पर जोर देंगे। नापा का कहना है कि गांव जाखनदादी में जलघर का निर्माण कार्य नए साल में पूरा करवाया जाएगा, जिससे रतिया शहर को नहरी पेयजल की सप्लाई दी जाएगी। इस कार्य के लिए 60 करोड़ रुपये की मंजूरी मिल चुकी है।
फिर न झेलनी पड़े जनता को कोरोना की मार : डीसी
साल जाते-जाते एक बार फिर कोरोना दस्तक दे रहा है। प्राथमिकता रहेगी कि जिलावासियों को कोरोना से बचाए रखें। इसके लिए सभी तैयारियों पर जोर दिया हुआ है। लोगों को जिस प्रकार की परेशानियां अब तक आ रही हैं, भले ही वह पीपीपी की हो या अन्य, उनको प्राथमिकता से दूर किया जाएगा।
-जगदीश शर्मा, उपायुक्त, फतेहाबाद
नए साल में पुलिस-पब्लिक संबंधों को करेंगे मजबूत
:: जिले में नशे को रोकना नए साल में भी सबसे अहम प्राथमिकता रहेगी। मुझे उम्मीद है कि फतेहाबाद पुलिस के सभी जवान अपने व्यवहार में और अधिक सकारात्मक बदलाव लाएंगे ताकि पुलिस बल की एक बेहतर पब्लिक इमेज सुनिश्चित हो। इससे न केवल समाज में पुलिस-पब्लिक रिलेशन को मजबूत करने में मदद मिलेगी, बल्कि जिला पुलिस बल की योग्यता और प्रतिबद्धता के संबंध में सकारात्मक सार्वजनिक धारणा को भी बल मिल सकेगा।
-आस्था मोदी, पुलिस अधीक्षक, फतेहाबाद
जिले के शहरों में स्वच्छता रहेगी प्राथमिकता
:: जिले में नए साल में स्वच्छता की ओर विशेष ध्यान दिया जाएगा। फतेहाबाद शहर में निजी एजेंसी को डोर-टू-डोर कचरा उठाने के लिए लगाया जाएगा। वहीं, शहरी क्षेत्रों में पीने के पानी व स्ट्रीट लाइटों के प्रबंध किए जाएंगे। लावारिस पशुओं की समस्याओं को दूर किया जाएगा।
-अजय चोपड़ा, जिला नगर आयुक्त, फतेहाबाद

दुड़ाराम, फतेहाबाद विधायक- फोटो : Fatehabad