फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   fatehabad news

Fatehabad News: पीपीपी और राशन कार्ड का पोर्टल बंद, चार दिन बाद आयुष्मान भारत की साइट चली

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 31 Dec 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
fatehabad news
फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए पहुंचे पात्र। - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। राशन कार्ड सूची में नाम कटने के मैसेज आने के बाद लोगों में खलबली मची हुई है। लोग परिवार पहचान पत्र में आय सत्यापन को लेकर आपत्तियां दर्ज करवाने के लिए शनिवार को भटकते रहे। अतिरिक्त उपायुक्त कार्यालय बंद होने के चलते कॉमन सर्विस सेंटरों पर पहुंचे लेकिन पीपीपी का पोर्टल बंद होने के चलते आपत्तियां दर्ज नहीं करवा पाए। इसके अलावा राशन कार्ड की स्थिति जानने के लिए जारी किया गया पोर्टल भी बंद रहा।
विज्ञापन

खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने एक जनवरी से राशन परिवार पहचान पत्र पर आधारित कर दिया है। 1.80 लाख से जिन परिवारों की आय कम है उन्हें बीपीएल राशन कार्ड सूची में शामिल किया गया है। जो पात्र नहीं है उनके नाम राशन कार्ड सूची से काट दिए गए हैं और मैसेज से सूचना दी जा रही है। लेकिन अधिकतर लोगों का कहना है कि परिवार पहचान पत्र में आय कम लिखी है लेकिन बावजूद इसके सूची में नाम नहीं आया है और कई लोगों का कहना है कि सिर्फ पेंशन आ रही है और फिर भी आय ज्यादा दिखाई गई है।
विज्ञापन

चार दिन बाद चला आयुष्मान भारत योजना का पोर्टल
चिरायु योजना के तहत आयुष्मान भारत कार्ड बनाए जा रहे हैं। लेकिन पिछले तीन दिन से पोर्टल बंद होने के चलते आयुष्मान कार्ड नहीं बने, चार दिन बाद शनिवार को पोर्टल शुरू हुआ। कॉमन सर्विस सेंटर और आयुष्मान मित्र केंद्रों पर कार्ड बनाने का काम चार दिन बाद शुरू हुआ। जिले में अब तक 1 लाख 70 हजार लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड बन चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्र में इन पात्रों के बनने हैं कार्ड
खंड परिवार सदस्य
भट्टूकलां 13 हजार 694 47 हजार 385
भूना 11 हजार 235 41 हजार 99
फतेहाबाद 20 हजार 628 74 हजार 258
जाखल 3 हजार 858 14 हजार 365
नागपुर 8 हजार 375 29 हजार 174
रतिया 9 हजार 923 36 हजार 271ड
टोहाना 11 हजार 977 45 हजार 821
शहरी क्षेत्र में इन पात्रों के बनने हैं कार्ड :
शहर परिवार सदस्य
भूना 3 हजार 171 12 हजार 100
फतेहाबाद 5 हजार 846 21 हजार 573
जाखल 1205 4 हजार 675
रतिया 3 हजार 335 12 हजार 261
टोहाना 5 हजार 623 21 हजार 287
आयुष्मान कार्ड को लेकर पोर्टल में दिक्कत आ रही थी। शनिवार को पोर्टल चल गया है। लेकिन पीपीपी पोर्टल नहीं चल पाया।
- शिल्पा नारंग, जिला मैनेजर, सीएससी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed