फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   fatehabad news

Fatehabad News: सबसे बड़े प्रोजेक्ट मेडिकल कॉलेज को लगेंगे पंख

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 31 Dec 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
fatehabad news
भूना रोड पर चल रहा चौड़ीकरण का काम। - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। देश-दुनिया की तरह जिले में भी रविवार से नए साल का आगाज होगा। फतेहाबाद जिले के लिए नया साल उम्मीदों भरा होगा। इस साल में जिले में सबसे बड़े संस्थान के रूप में मेडिकल कॉलेज बनने का रास्ता स्पष्ट होने की उम्मीद है। जनता को उम्मीद है कि प्रदेश सरकार मेडिकल कॉलेज के लिए जगह चिह्नित कर देगी। फिलहाल मेडिकल कॉलेज बनाने की घोषणा हो चुकी है। जगह फाइनल होना बाकी है। इसके अलावा विकास की कई अन्य परियोजनाओं से लेकर स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र के कई प्रोजेक्ट नए साल में सिरे चढ़ेंगे।
विज्ञापन

नए साल में फोरलेन जैसा नजर आएगा भूना रोड
लोक निर्माण विभाग भूना जाने वाले लोगों को नए साल में सुगम सफर की सौगात देगा। भूना रोड के चौड़ीकरण का काम नए साल में पूरा हो जाएगा। फतेहाबाद से बरसीन तक फोरलेन होगा। इससे आगे सात मीटर रोड को दस मीटर तक चौड़ा किया जा रहा है। यह काम पूरा होते ही फतेहाबाद से भूना के रास्ते चंडीगढ़ की ओर जाने वाले हजारों वाहन चालकों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

पहली बार सभी 27 वार्डों में निजी एजेंसी डोर-टू-डोर कचरा उठाएगी
फतेहाबाद शहरवासियों के लिए भी नए साल में नगर परिषद प्रशासन सुविधाएं बढ़ाने का प्रयास करेगा। शहर में नई शामिल हुई कॉलोनियों में भी राहत मिलेगी। पहली बार शहर के 27 वार्डों में निजी एजेंसी डोर-टू-डोर कचरा उठाने की व्यवस्था करेगी। इसके लिए 2 करोड़ 34 लाख रुपये का टेंडर लग चुका है। नए साल में सभी औपचारिकताएं पूरी करके निजी एजेंसी को काम सौंप दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले की 61 अवैध कॉलोनियों के नियमित होने की आस
नए साल में जिले की 61 अवैध कॉलोनियों को नियमित होने की पूरी आस है। इन कॉलोनियों की आरडब्ल्यूए बनकर तैयार है। इन कॉलोनियों को नियमित करने के लिए प्रस्ताव भेजा जाएगा। सुशासन दिवस पर प्रदेश की कई कॉलोनियों को मुख्यमंत्री ने नियमित करने की मंजूरी दी है। इसलिए जिले में भी इन 61 कॉलोनियों के नियमित होने की पूरी उम्मीद जताई गई है।
टोहाना में जनवरी में शुरू होगा 2.8 किलोमीटर लंबा बाईपास
टोहाना में लोक निर्माण विभाग द्वारा हिसार रोड को रतिया रोड से जोड़ने के लिए बनाए जा रहे फोरलेन बाईपास का निर्माण कार्य भी जल्द पूरा होगा। करीब 2.8 किलोमीटर लंबे इस बाईपास को जनवरी महीने में ही जनता को समर्पित करने की प्लानिंग हैं। 23 जनवरी को टोहाना आ रहे मुख्यमंत्री मनोहर लाल से इस बाईपास का उद्घाटन करवाए जाने की संभावना है।
टोहाना में 37 करोड़ से बारिश के पानी की निकासी का प्रोजेक्ट होगा पूरा
टोहाना शहर में चल रहा बारिश के पानी की निकासी का प्रोजेक्ट नए साल में पूरा होगा। जनस्वास्थ्य विभाग द्वारा करीब 37 करोड़ रुपये की लागत से तीन फुट चौड़ी पाइप लाइन डाली जा रही है ताकि शहर में बारिश के पानी का भराव न हो। जनस्वास्थ्य विभाग के जेई महावीर सिंह के अनुसार फरवरी महीने तक इस कार्य को पूरा कर लिया जाएगा।
भट्टू की जनता की उम्मीद साकार हो उपमंडल का सपना
राजस्थान के साथ लगती जिले की बागड़ी बेल्ट भट्टू को नए साल में विकास की बड़ी उम्मीदें हैं। पिछड़ेपन का शिकार रहे भट्टू की जनता की उम्मीद है कि नए साल में प्रदेश सरकार भट्टू को उपमंडल बनाने की घोषणा करें ताकि यहां के लोगों को छोटे-छोटे कार्यों के लिए जिला मुख्यालय के चक्कर न काटने पड़ें।
ये परियोजनाएं भी चढ़ेंगी सिरे
- जिले के प्रत्येक खंड में दो-दो मॉडल संस्कृति बनाए जाएंगे। इसके अलावा जिले में दो नए पीएम श्री स्कूल भी शुरू होंगे।
- कृषि विभाग जिले में पराली प्रबंधन को और मजबूत करते हुए फसल अवशेष से टिकियां बनाने के प्लांट लगवाएगा।
- फतेहाबाद शहर में मॉडल संस्कृति स्कूल के पीछे तीन करोड़ रुपये से बन रहा ऑरोही मॉडल स्कूल का नया भवन नए साल में पूरा हो जाएगा। इससे विद्यार्थियों को लाभ मिलेगा।
- फतेहाबाद शहर के स्वामी नगर में स्वास्थ्य विभाग नए सब सेंटर की शुरुआत करेगा, जिससे यहां की आबादी को स्वास्थ्य लाभ मिल पाएगा।
- फतेहाबाद शहर के अशोक नगर में अर्बन पीएचसी को पॉली क्लीनिक के रूप में अपग्रेड किया जाएगा। इससे आसपास की पांच हजार से अधिक आबादी लाभान्वित होगी।
- फतेहाबाद शहर में बैंक स्कवायर बनाने के लिए मंजूरी मिलने की उम्मीद है। अगर यह मंजूरी मिलती है, तो पूरे शहर के बैंक एक ही स्थान पर स्थापित होंगे। जहां पार्किंग से लेकर अन्य सुविधाएं भी बेहतर होंगी।
- खाबड़ा कलां, बीघड़ व हिजरावां कलां में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के नए भवन बनकर तैयार होंगे। फिलहाल तीनों केंद्र पंचायती की जगह पर चल रहे हैं।
- टोहाना के कल्पना चावला पार्क और बलियावाला रेस्ट हाउस के सुंदरीकरण का काम पूरा होगा। नहरी विभाग ने इस पर 9 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। यह काम जनवरी में पूरा होगा।

- रतिया के नागरिक अस्पताल में पांच बेड की नई आईसीयू बनाई जाएगी। इस पर 30 लाख रुपये की लागत आएगी। इससे स्वास्थ्य सेवाओं में इजाफा होगा।
- रतिया क्षेत्र का नहरी आधारित जलघर गांव जाखनदादी में बनेगा। करीब 60 करोड़ रुपये से यह जलघर बनाया जाएगा। इससे रतिया शहर में नहरी पानी की सप्लाई हो सकेगी।
- गांव लाली में भी जलघर का निर्माण कार्य चल रहा है। यह काम नए साल में पूरा होगा। इससे ग्रामीणों को नहरी पानी की सप्लाई मिलनी शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed