फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   fatehabad news

भूथन कलां की बिटिया की मौत से हर कोई स्तब्ध

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 23 Aug 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
fatehabad news
अपने भाई वतन ढाका के साथ सोनाली फोगाट की फाइल फोटो। संवाद - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। फतेहाबाद जिले के गांव भूथन कलां की मूल निवासी भाजपा की महिला नेता सोनाली फोगाट के निधन से उनके गांव में शोक की लहर दौड़ गई। गांव की बिटिया की मौत से हर कोई स्तब्ध है। परिवार के सदस्यों पर गम का पहाड़ टूट पड़ा है। वहीं, ग्रामीणों ने सोनाली की मौत के मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग की है।
विज्ञापन

सोनाली फोगाट का जन्म 21 सितंबर 1979 को गांव भूथन कलां में महाबीर सिंह ढाका के घर हुआ था। सोनाली के दो भाई और दो बहनें हैं। सोनाली के पिता महाबीर ढाका की गांव में करीब चार एकड़ जमीन है। उनकी गांव में ज्वैलरी शॉप भी है। इस शॉप को वह व उनके बेटे वतन ढाका चला रहे हैं। सोनाली का एक छोटा भाई रिंकू ढाका प्रॉपर्टी का काम संभालता है। सोनाली ने अपनी दसवीं तक की पढ़ाई गांव के सरकारी स्कूल से की थी। इसके बाद 12वीं की परीक्षा उन्होंने फतेहाबाद के कन्या स्कूल से हासिल की। इसके बाद में महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी रोहतक से हिंदी में प्रभाकर भी किया।
विज्ञापन

घर में सांत्वना देने वालों का लगा जमावड़ा
सोनाली के निधन की सूचना जैसे ही उनके पैतृक गांव में पहुंची, तो उनके पिता महाबीर सिंह ढाका के घर पर सांत्वना देने के लिए ग्रामीणों का जमावड़ा लग गया। पहले तो ग्रामीणों को इस बात पर यकीन नहीं हुआ, लेकिन बाद में जब यह बात साफ हुई तो पूरे गांव में सन्नाटा पसर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पाते ही परिजन गए गोवा
सोनाली फोगाट के आकस्मिक निधन की सूचना पाते ही उनके छोटे भाई रिंकू ढाका, जीजा अमन व परिवार के अन्य लोग गोवा के लिए रवाना हो गए।
महिला सशक्तीकरण को लेकर रहती थी गंभीर
सोनाली के सहपाठी रहे राजबीर बताते हैं कि वे शुरू से ही कुछ अलग करने की सोच रखती थी। एकवक्त ऐसा था जब गांव में लड़कियों को इतनी आजादी नहीं दी जाती थी, लेकिन सोनाली की सोच महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा देने की थी। वह हमेशा यही कहती थी कि लड़कियों को भी वही हक मिले, जो लड़कों को मिलते रहे हैं। राजबीर ने कहा कि सोनाली का आकस्मिक निधन हैरान करने वाला है। क्योंकि कल रात को ही उन्होंने अपने फेसबुक पेज पर एक पोस्ट डाली थी।
सोनाली के सीनियर बोले, हो सीबीआई जांच
गांव के ही स्कूल में सोनाली के सीनियर रहे भूपसिंह काफी दुखी हैं। उन्होंने बताया कि सोनाली पढ़ाई में होशियार थी। वह राजनीति से लेकर फिल्म जगत में लगातार अपना नाम चमका रही थी। वह कतई मानने को तैयार नहीं है कि सोनाली की हार्टअटैक से मौत हुई है। उन्होंने का कि जरूर उनकी हत्या की साजिश रची गई है। इसलिए सरकार को सीबीआई जांच करानी चाहिए।
गांव की बेटी के साथ हुआ दुखद हादसा
ग्रामीण सुंदर सिंह ने कहा कि सोनाली गांव की बेटी थी। वह जब भी गांव आती थी, तो लोगों से मिलकर समस्याओं को जानती थी और उनके समाधान का भी प्रयास करती थी। उन्हें बेहद दुख है कि गांव की बेटी के साथ यह हादसा हुआ है।

मेरी बहन ठीकठाक थी। उनसे बात भी हुई थी। मेरा छोटा भाई रिंकू ढाका गोवा के लिए निकल चुका है, वहीं पता चलेगा कि आखिर बहन का निधन किन हालात में हुआ है।
वतन ढाका, सोनाली फोगाट के भाई
फतेहाबाद। भाजपा की महिला नेता सोनाली फोगाट ने अक्तूबर 2019 में फतेहाबाद स्थित अपने गांव भूथन कलां में अपनी बहन रूकेश और जीजा अमन पूनिया पर झगड़ा करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाए थे। इस संबंध में सदर थाना में शिकायत भी दी गई थी। पुलिस ने 29 अक्तूबर 2019 को हिसार निवासी सोनाली फोगाट की शिकायत पर आरोपी बहन रूकेश और जीजा अमन पूनिया के खिलाफ केस दर्ज किया था। पुलिस को दी शिकायत में इस दौरान सोनाली फोगाट ने आरोप लगाए थे कि 28 अक्तूबर 2019 को वह अपने पिता के घर भूथन कलां आई हुई थी। इस दौरान उससे मिलने के लिए काफी लोग आए हुए थे। यहां हिसार के अर्बन एस्टेट निवासी उसकी बहन रूकेश व जीजा अमन पूनिया भी थे, जिन्होंने उसके साथ झगड़ा किया और जान से मारने की धमकी दी। इस मामले में पुलिस 28 नवंबर 2019 को चार्जशीट भी जारी कर चुकी है। हालांकि इस मामले में दोनों पक्षों में बाद में समझौता हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed