फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   fatehabad news

‘मां मैं 25 को लौटूंगी फिर नया घर बनाने की करेंगे तैयारी’

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 23 Aug 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
fatehabad news
ांव भूथन कलां में सोनाली के पिता महाबीर ढाका के पास शोक व्यक्त करते ग्रामीण। - फोटो : Fatehabad
भूना (फतेहाबाद)। भाजपा की महिला नेता और टिकटॉक स्टार सोनाली फोगाट की सोमवार शाम करीब सवा सात बजे मां संतोष के साथ बातचीत हुई थी। फोन पर मां-बेटी के बीच करीब 10 मिनट तक घरेलू चर्चा हुई। सोनाली ने मां से कहा कि मां मैं 25 को आऊंगी फिर नया घर बनाने की तैयारी करेंगे।
विज्ञापन

गांव भूथन कलां निवासी सोनाली की मां संतोष ढाका ने बताया कि उसकी बेटी का मायके में नाम सुदेश था, जो शादी के बाद सोनाली रखा गया। इसलिए हम अपनी बेटी को सुदेश के नाम से ही पुकारते थे। सोमवार शाम को सवा सात बजे उसके पोते रूद्र को कहकर अपनी बुआ सुदेश ( सोनाली फोगाट) से बात करने के लिए फोन मिलवाया था। सोनाली ने फोन पर बताया कि मां 25 अगस्त तक गोवा में फिल्म में रोल करने आई हुई हूं। होटल में ठहरी हुई हूं और खाना भी खा लिया है। मेरे हाथ और पांव में सुन्नापन हो रहा है। संतोष ढाका ने अपनी बेटी को कहा कि अच्छी सी दवाई लेकर आराम से सो जाना।
विज्ञापन

इसी दौरान सोनाली फोगाट ने मां से पूछा फोन कैसे किया था, आप बताओ। मां ने कहा कि बेटी पुराने घर को तोड़कर नया बनाना है। इसलिए तेरे छोटे भाई वतन ने नक्शा तैयार करवाया है। इसके बारे में बताना था। सोनाली फोगाट ने मां को जवाब दिया कि एक सप्ताह रुक जाओ, मैं आकर आधुनिक मॉडल का नक्शा बनवा कर दूंगी, तभी ही पुराना घर तोड़ने की कार्रवाई शुरू करना। मां ने सोनाली से कहा कि बेटी अब आराम से सो जाओ, सुबह फोन करूंगी। मगर, सुबह सोनाली फोगाट की हार्टअटैक से मौत हो जाने की सूचना ने पूरे परिवार को हैरान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

माता-पिता बोले, सोनाली की हार्टअटैक से मौत पर नहीं विश्वास
टिकटॉक स्टार सोनाली फोगाट के पिता महाबीर सिंह ढाका व मां संतोष ढाका के अलावा अन्य परिजनों ने भी सोनाली की हार्टअटैक से मौत पर संशय जताया है। उन्होंने कहा कि उन्हें विश्वास नहीं हो रहा कि उनकी बेटी को हार्टअटैक आया है। उन्हें शक है कि किसी ने होटल में खाने में कोई विषाक्त पदार्थ खिला दी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चलेगा। उन्होंने बताया कि सोनाली की बड़ी बहन रेमन के साथ भी फोन पर बातचीत हुई थी। मंगलवार की सुबह उसकी मौत हो जाना बड़ी साजिश का हिस्सा लग रहा है। इसलिए पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए।

सोनाली के दो भाई व एक बहन
साधारण किसान महाबीर ढाका व संतोष ढाका की चार संतान हैं। इनमें सबसे बड़ी रूकेश उर्फ रेमन, दूसरे नंबर पर सुदेश उर्फ सोनाली, तीसरे नंबर पर रिंकू तथा चौथे नंबर पर वतन ढाका शामिल हैं। सभी संतानें शादीशुदा हैं। इनमें सोनाली व रूकेश उर्फ रेमन का एक ही परिवार में विवाह हुआ था। मगर, वर्ष 2016 में सोनाली के पति संजय फोगाट का निधन हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed