{"_id":"630512f217bac0076b26f272","slug":"fatehabad-news-fatehabad-news-hsr639946670","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं आई वैक्सीन, 120 नए पशु संक्रमित मिले, दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहीं आई वैक्सीन, 120 नए पशु संक्रमित मिले, दो की मौत
विज्ञापन
रतिया की गौशाला में गाय का इलाज करते पशु चिकित्सक
- फोटो : Fatehabad
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहाबाद। फतेहाबाद में मंगलवार को लंपी पॉक्स से 120 नए पशु संक्रमित मिले हैं। वहीं दो पशुओं की लंपी के कारण मौत हुई है। मंगलवार को लंपी पॉक्स से बचाव के लिए वैक्सीन आने की उम्मीद थी, जो देर सांय तक नहीं पहुंची।
इस बीच राहत की बात यह है कि फतेहाबाद में लंपी पॉक्स से पशुओं का रिकवरी रेट सोमवार की तुलना में दो फीसदी बढ़ गया है। सोमवार को जहां रिकवरी रेट 61 फीसदी था, मंगलवार को यह 63 फीसदी तक पहुंच गया। वहीं डेथ रेट भी घटा है। सोमवार को डेथ रेट तीन फीसदी तक पहुंच गया था, जो घटकर 2.90 फीसदी पर आ गया है।
जिले में 120 नए केस
फतेहाबाद जिले में मंगलवार को लंपी पॉक्स संक्रमित 120 नए पशु मिले हैं। जिले में लंपी से संक्रमित पशुओं की संख्या बढ़कर 1724 हो गई है। इनमें 1086 पशु ठीक हो गए हैं, वहीं 638 का उपचार चल रहा है। फतेहाबाद में मंगलवार को दो गायों की मौत हो चुकी है। इनमें एक गाय की मौत फतेहाबाद क्षेत्र के पशुपालक की और एक टोहाना क्षेत्र से है। जिले में लंपी से गायों की मौत हुई है और अब यह आंकड़ा 50 तक पहुंच गया है।
विज्ञापन
आज वैक्सीन की दूसरी खेप का इंतजार
फतेहाबाद पशुपालन विभाग के पास मंगलवार को लंपी पॉक्स की दूसरी खेप आने की उम्मीद थी, लेकिन यह देर शाम तक नहीं पहुंच पाई। पहले चरण में 22 हजार 200 पशुओं को वैक्सीन लगाई जा चुकी है, अब दूसरी खेप का इंतजार है। विभाग के अनुसार, बुधवार को दूसरी खेप आ सकती है।