{"_id":"6305117ca124e15df51e839c","slug":"fatehabad-news-fatehabad-news-hsr6399463152","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंभीर मरीजों व शिशुओं का उपचार होगा आसान, 10 बेड की आईसीयू होगी शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंभीर मरीजों व शिशुओं का उपचार होगा आसान, 10 बेड की आईसीयू होगी शुरू
विज्ञापन
फतेहाबाद नागरिक अस्पताल की आईसीयू में मेडिकल उपकरण व बेड।
- फोटो : Fatehabad
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहाबाद। नागरिक अस्पताल में अब गंभीर मरीजों और शिशुओं को उपचार मिल सकेगा। उन्हें वेंटिलेटर के अभाव में रेफर करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। कोरोना महामारी के दौरान दो करोड़ से तैयार हुई आधुनिक इंटेसिव केअर यूनिट (आईसीयू) और हाई डिपेंडेंसी यूनिट (एचडीयू) नागरिक अस्पताल में अब शुरू होने जा रही है। निर्माण के करीब आठ माह बाद स्वास्थ्य विभाग के अफसरों ने सुध ली है। मंगलवार को दूसरी मंजिल पर बनाई गई आईसीयू को खोला गया और बेड व उपकरण सेटिंग का काम शुरू किया गया।
कोरोना महामारी की खतरनाक रही दूसरी लहर के दौरान जिला नागरिक अस्पताल को पांच बेड की आईसीयू और पांच बेड की एचडीयू के लिए दो करोड़ रुपये मिले थे। दो करोड़ से लोक निर्माण विभाग ने आईसीयू का निर्माण किया। विदेश से मेडिकल उपकरण मंगवाए गए। इसके अलावा ऑक्सीजन प्लांट से भी इसे जोड़ा गया। लेकिन डॉक्टरों की कमी के चलते आठ माह से आईसीयू शुरू नहीं हो पाई।
आठ माह से मेडिकल उपकरणों पर चढ़ रही थी धूल
लोक निर्माण विभाग ने इस साल जनवरी माह में आईसीयू को स्वास्थ्य विभाग के हैंडओवर कर दिया था। इसके अलावा विभाग ने कई बार ट्रायल भी लिया, जो कि सफल रहा। लेकिन जिले में डॉक्टरों की कमी और सिविल सर्जन का पद कई दिनों तक खाली रहने के चलते सुध नहीं ली गई और मेडिकल उपकरणों पर धूल चढ़ती रही।
विज्ञापन
आईसीयू के लिए 25 लाख से लगाई गई है लिफ्ट
नागरिक अस्पताल में आईसीयू के लिए लोक निर्माण विभाग द्वारा ही लिफ्ट भी लगाई गई है। करीब 25 लाख से लिफ्ट लगी है। गंभीर मरीजों को आईसीयू तक लेकर जाने के लिए अस्पताल में लिफ्ट लगाई गई है, जो कि शुरू हो चुकी है।
एचडीयू में होगा शिशुओं का उपचार
आईसीयू के साथ ही पांच बेड की एचडीयू बनाई गई है। इसमें गंभीर शिशुओं का उपचार किया जाएगा। अभी फिलहाल गंभीर मरीजों को रेफर कर दिया जाता है। बताया जा रहा है कि इसके शुरू होने के बाद गंभीर मरीजों को उपचार मिल सकेगा।
रतिया और टोहाना में बननी है 6-6 बेड की आईसीयू
स्वास्थ्य विभाग रतिया और टोहाना में 6-6 बेड की आईसीयू बनवाने जा रहा है। लोक निर्माण विभाग इसको लेकर टेंडर लगा चुका है। टेंडर खुलने के बाद काम शुरू होगा। दोनों अस्पतालों में 30-30 लाख से आईसीयू बनेगी।
नागरिक अस्पताल में कई मेडिकल ऑफिसर ज्वाइन कर चुके हैं। आईसीयू को जल्द शुरू किया जा रहा है। उपकरण सेटिंग का काम शुरू करवा दिया गया है और साफ-सफाई भी करवाई जा रही है।
- डॉ.राजेश चौधरी, एसएमओ, नागरिक अस्पताल