फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   fatehabad news,corona covishield

वैक्सीन की दूसरी डोज 89 पात्र ही लगवाने पहुंचे, 216 को भेजा था मैसेज

Mon, 15 Feb 2021 09:10 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 15 Feb 2021 09:10 PM IST
विज्ञापन
fatehabad news,corona covishield
कोरोना टीकाकरण को लेकर फ्रंटलाइन वर्कर के साथ अब स्वास्थ्यकर्मी भी गंभीरता नहीं दिखा रहे है। सोमवार को कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज लगनी शुरू हो गई। लेकिन लक्ष्य के मुताबिक स्वास्थ्यकर्मी वैक्सीन की दूसरी डोज लगवाने के लिए नहीं पहुंचे। 105 पात्रों को कोरोना वैक्सीन लगाई गई। इसमें से 89 पात्रों को कोरोना वैक्सीन की दूसरी और 16 फ्रंटलाइन वर्कर को पहली डोज लगाई गई है।
विज्ञापन

कोरोना टीकाकरण के तहत वैक्सीन की दूसरी डोज लगवाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने सोमवार को मैसेज और फोन द्वारा 216 स्वास्थ्य कर्मियों को बुलाया था। लेकिन स्वास्थ्य केंद्रों पर 89 ही पहुंचे। जबकि 28 दिन बाद दूसरी डोज लगवाना जरूरी है। दवा का असर दूसरी डोज लगवाने के बाद ही होगा। अब तक करीब 3400 स्वास्थ्यकर्मियों को वैक्सीन की पहली डोज लग चुकी है।
विज्ञापन

16 फ्रंटलाइन वर्कर ही पहुंचे वैक्सीन लगवाने
कोरोना टीकाकरण को लेकर फ्रंटलाइन वर्कर भी दिलचस्पी नहीं दिखा रहे है। अब तक करीब एक हजार फ्रंटलाइन वर्कर का टीकाकरण हुआ है। इसमें पुलिस, नगर निकाय, पंचायत और राजस्व विभाग के कर्मचारी शामिल है। सोमवार को 16 फ्रंटलाइन वर्कर का टीकाकरण हुआ। एसडीएम कुलभूषण बंसल ने भी सेशन साइट पर जाकर वैक्सीन लगवाई। एसडीएम ने कहा कि वैक्सीन सुरक्षित है ऐसे में फ्रंटलाइन वर्कर को आगे आना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानिए कहां कितनों पात्रों को लगी वैक्सीन
अस्पताल लक्ष्य टीकाकरण
पॉलीक्लीनिक 99 65
रतिया 40 20
टोहाना 50 20
भूना 40 0
भट्टू कलां 40 0
कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज लगवाने वालों की संख्या कम रही है। मैं सोमवार को बाहर थी। बुधवार को जो रह गया है, उन्हें बुलाया जाएगा और दूसरी डोज लगवाई जाएगी। वैसे डेढ़ माह तक वैक्सीन की दूसरी डोज लगवा सकते है।
- डॉ. सुनीता सोखी, उप सिविल सर्जन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed