फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   fatehabad news,corona active case

कोरोना संक्रमित एक हजार के पार, 39 नए मामले आए सामने

Wed, 02 Sep 2020 10:57 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
fatehabad news,corona active case
नप कार्यालय में सैंपल लेती स्वास्थ्य विभाग की टीम - फोटो : Fatehabad
जिले में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग भी लगातार सैंपलिंग बढ़ा रहा है। सैंपलिंग बढ़ने के साथ-साथ कोरोना संक्रमित केस भी सामने आ रहे हैं। बुधवार को जिले में कोरोना संक्रमण के कुल मामले एक हजार पार हो गए हैं। जिले में संक्रमित केसों का कुल आंकड़ा 1004 हो गया है। इसमें से 374 मरीज सक्रिय हैं और 616 मरीज ठीक हो चुके हैं। बुधवार को जिले में कोरोना संक्रमण के 39 केस सामने आए हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक बुधवार को 11 मामले फतेहाबाद शहर से हैं। मॉडल टाउन निवासी पेस्टीसाइड दुकानदार के परिवार के छह सदस्य संक्रमित मिले है। जिसमें 74 वर्षीय बुजुर्ग, उसका बेटा 47 वर्षीय व्यक्ति व 45 वर्षीय पुुत्रवधू संक्रमित मिली है। इसी परिवार के 23 वर्षीय युवती व 50 वर्षीय व्यक्ति की रिपोर्ट भी कोरोना संक्रमित मिली है। मॉडल टाऊन में ही 27 वर्षीय दुकानदार संक्रमित मिला है। वहीं संन्यास आश्रम रोड पर 45 वर्षीय दुकानदार संक्रमित पाया गया। सन्यास आश्रम रोड निवासी 35 वर्षीय व्यक्ति भट्टू निवासी दो संक्रमित मिले हैं। इनके हिसार में सैंपल हुए थे। इसके अलावा फतेहाबाद के लाजपतनगर में भी 38 वर्षीय व्यक्ति संक्रमित मिला है। जाखल क्षेत्र के गांवों में काफी सैंपलिंग हुई, जिसमें जाखल निवासी एक परिवार के पांच लोग पॉजिटिव मिले। इस परिवार का एक व्यक्ति पहले संक्रमित आ चुका है। अब उसकी पत्नी, 11 वर्षीय बेटे के अलावा 71 वर्षीय बुजुर्ग, उसकी 70 वर्षीय पत्नी, 43 वर्षीय बेटा पॉजिटिव आए हैं। म्योंद खुर्द का 57 वर्षीय दुकानदार गांव हंसेवाला की 31 वर्षीय महिला पॉजिटिव मिली है। रतिया के गांव बाड़ा में 27 वर्षीय व्यक्ति, वार्ड 3 निवासी 34 वर्षीय व्यक्ति, कुलां में 23 वर्षीय युवक कोरोना संक्रमित पाए गए। टोहाना में बुधवार को 35 रेपिड एंटीजन टेस्ट हुए, जिनमें भोडी का 18 वर्षीय युवक, जोकि टोहाना में एक दुकान पर काम करता है, वह संक्रमित मिला है, जबकि 43 वर्षीय व्यक्ति संक्रमित पाया गया। गांव सरवरपुर में 23 वर्षीय व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है।
विज्ञापन

सैंपल लेने पहुंची टीम, कई कर्मचारी हुए गायब
स्वास्थ्य विभाग टीम नप कार्यालय में बुधवार दोपहर को सैंपल लेने के लिए पहुंची। टीम को देखकर कई दुकानदार गायब हो गए। इसके अलावा कई कर्मचारी भी कार्यालय छोड़कर चले गए। स्वास्थ्य विभाग टीम की अपील के बाद कर्मचारी सैंपल देने के लिए पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिना मास्क मिले कर्मी, कटे चालान
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने नगर परिषद कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान कई कर्मचारी बिना मास्क मिले। टीम ने बिना मास्क मिले दो कर्मचारियों के चालान काटे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed