फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   fatehabad news, cctv camera in fatehabad bus stand soon

अब तीसरी आंख की निगरानी में रहेगा बस स्टैंड

Thu, 16 Jun 2016 01:13 AM IST
फतेहादबाद ब्यूरो/ अमर उजाला
फतेहादबाद ब्यूरो/ अमर उजाला Updated Thu, 16 Jun 2016 01:13 AM IST
विज्ञापन
fatehabad news, cctv camera in fatehabad bus stand soon
सीसीटीवी - फोटो : demo
बस स्टैंड पर अब जल्द ही दो से तीन दिन के बाद तीसरी आंख की नजर रहेगी। हर संदिग्ध गतिविधि सीसीटीवी कैमरे में कैद हो जाएगी। क्योंकि रोडवेज मुख्यालय ने सालों से रुके पड़े प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। रोडवेज महाप्रबंधक अपने स्तर पर जिले के सभी बस स्टैंड परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगवा सकेंगे। भूना में प्राइवेट बस में हुए ब्लास्ट के बाद अमर उजाला ने बस स्टैंड परिसर की सुरक्षा को लेकर सवाल उठाए थे। जिस पर मुख्यालय ने संज्ञान लेते हुए रोडवेज महाप्रबंधक को सीसीटीवी कैमरे लगवाकर सुरक्षा पुख्ता करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन


मुख्यालय ने महाप्रबंधक को आदेश जारी किए हैं कि जल्द से जल्द जिले के अधीन आने वाले बस स्टैंड परिसर पर सीसीटीवी कैमरे लगवाएं जाएं। फतेहाबाद रोडवेज महाप्रबंधक रामकुमार के अनुसार ये कैमरे बस स्टैंड परिसर के प्रवेश और निकास द्वार के अलावा परिसर के प्रत्येक कोने में लगाए जाएंगे। इनके हर व्यक्ति की गतिविधि पर नजर रखी जाएगी। आदेश मिलने के साथ इसपर कार्यवाही भी शुरू हो गई है। रोडवेज महाप्रबंधक कार्यालय की ओर से सीसीटीवी कंपनियों से कोटेशन मांगे गए हैं।
विज्ञापन


यहां लगेंगे कैमरे
सीसीटीवी कैमरे लगाने का काम सबसे पहले फतेहाबाद बस स्टैंड पर किया जाएगा। उसके बाद टोहाना में इसकी शुरूआत होगी और फिर रतिया, भूना, जाखल व भट्टू के बस स्टैंड पर कैमरे लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


भूना प्राइवेट बस में ब्लास्ट के बाद उठे थे सवाल
पिछले सप्ताह मंगलवार को प्राइवेट बस में हुए ब्लास्ट के बाद बस स्टैंड परिसर की सुरक्षा को लेकर सवाल उठे थे। चूंकि सुरक्षा को लेकर यहां पर कोई पुख्ता इंतजाम नहीं है। यहां तक कि आने-जाने वाले यात्रियों व उनके सामान तक चेकिंग भी नहीं होती है। ऐसे में कोई भी शरारती तत्व आसानी से किसी आपराधिक घटना को अंजाम दे सकता है। रोडवेज महाप्रबंधक कार्यालय की ओर से लगभग डेढ़ साल पहले प्रस्ताव भेजा गया था लेकिन प्रस्ताव लटका पड़ा रहा। जिस पर अब संज्ञान लेते हुए रोडवेज महाप्रबंधक को सुरक्षा संबंधी पॉवर दी गई है।

चालक व परिचालक भी रखें नजर
मुख्यालय की ओर से जारी आदेशों के अनुसार चालक व परिचालक बस के अंदर संदिग्ध व्यक्ति व उसके सामान पर नजर रखें। विभाग का मानना है कि संदिग्ध व्यक्ति बस के अंदर कोई भी संदिग्ध सामान रख सकता है। ऐसे में बस के अंदर चालक व परिचालक निगरानी रखें।


मुख्यालय की ओर से सीसीटीवी कैमरे लगाने की पॉवर मिल गई है। दो से तीन दिन के अंदर फतेहाबाद बस स्टैंड पर कैमरे लगाने का काम शुरू हो जाएगा। उसके बाद सभी लोकल बस स्टैंड पर कैमरे लगाए जाएंगे। इनके जरिये संदिग्ध व्यक्ति पर नजर रखी जाएगी।- रामकुमार, रोडवेज महाप्रबंधक फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed