फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   fatehabad, nager parisad, take action, bulls, catching, harayana

आखिरकार जागा नगर परिषद प्रशासन, शुरू किया सांड़ पकड़ो अभियान

Wed, 01 Feb 2017 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहाबाद Updated Wed, 01 Feb 2017 12:37 AM IST
विज्ञापन
fatehabad, nager parisad, take action, bulls, catching, harayana
नेशनल हाइवे से आवारा सांडों को नंदीशाला की ओर खदेड़ते नगर परिषद कर्मचारी । - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन


आखिरकार लावारिस सांड़ों की समस्या को लेकर नगर परिषद के अधिकारियों की नींद टूटी है। नगर परिषद ने उन्हें नंदीशाला भेजने का काम शुरू कर दिया है। इसके तहत पिछले दो दिन में तकरीबन सौ से अधिक सांड़ों को पकड़कर नंदीशाला में भेजा गया है। नप के अधिकारियों की मानें तो ये अभियान अभी कई दिन तक जारी रहेगा। फिलहाल अधिकारियों का ध्यान नेशनल और स्टेट हाइवे से लावारिस पशुओं को हटाने पर है। एक बार सड़कों से लावारिस पशुओं को हटाने के बाद गलियों के अंदर से सांड़ों को पकड़ने का काम शुरू किया जाएगा। गौरतलब है कि ‘अमर उजाला’ इस समस्या के बाबत एक विस्तृत खबर प्रकाशित की थी जिसके बाद नगर परिषद और जिला प्रशासन के अधिकारियों ने इस कार्यवाही को अंजाम दिया है।


मताना नंदीशाला हो चुकी है शुरू, चिंदड़ में भी तैयारी
फतेहाबाद और आसपास के लावारिस पशुओं को काबू करने के लिए मताना में नई नंदीशाला शुरू हो चुकी है। इसमें फिलहाल 1500  पशुओं के रखने की व्यवस्था है। इस नंदीशाला में शहर और आसपास के इलाकों से पकड़े गए पशुओं को रखा जाएगा। इसके अलावा लघु सचिवालय के सामने स्थित अस्थाई नंदीशाला में भी फिलहाल पशुओं को रखा जाएगा। बीते दिन एडीसी जेके अभीर ने संकेत दिए थे कि गांव चिंदड़ की पंचायत नंदीशाला बनाने के लिए चार एकड़ जगह देने को तैयार है। ऐसे में बहुत जल्द वहां भी नंदीशाला बनाने का काम शुरू हो सकता है। जिला प्रशासन ने ब्लॉक की सभी पंचायतों से आह्वान किया है कि अगर उनके पास जगह उपलब्ध है तो प्रशासन नंदीशाला बनाने के लिए उनकी मदद करने को तैयार है।
विज्ञापन



नए लावारिस पशुओं को रोकने का फिलहाल नहीं कोई इंतजाम
प्रशासन पूरी तेजी से आवारा पशुओं की धरपकड़ में जुट तो गया है लेकिन इससे तो सड़कों पर जो वर्तमान में आवारा पशु हैं, वो ही काबू होंगे। लेकिन जो आगे सड़क पर आ सकते हैं, उनके लिए अभी प्रशासन के पास कोई प्लान नहीं है। ये बात तय है कि फतेहाबाद में इतने अधिक पशु एकदम से पैदा तो नहीं हैं, जरूर उन्हें कोई फतेहाबाद के आसपास छोड़ गया जिसके बाद यहां पर एकाएक आवारा पशुओं की संख्या बढ़ी है। ऐसे में फिलहाल प्रशासन ऐसा कोई इंतजाम करता नहीं दिख रहा जिससे बाहर से यहां छोड़े जाने वाले आवारा पशुओं को आने से रोका जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन



नगर परिषद ने शहर की सड़कों और खासकर नेशनल हाइवे को सुरक्षित बनाने के लिए आवारा पशुओं को यहां से हटाने का काम शुरु किया है। पहले दो दिन में सौ से अधिक आवारा पशुओं को यहां से नंदीशाला में भेजा गया है। नेशनल हाइवे को क्लीयर करने के बाद गलियों के अंदर से भी लावारिस सांड़ों को पकड़ा जाएगा।
-ओपी सिहाग, कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद, फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed