फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   fatehabad, minor, braked, water in farms, harayana

खेड़ी माइनर में आई दरार, कई एकड़ में खड़ी फसल जलमग्न

Sat, 25 Feb 2017 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहाबाद Updated Sat, 25 Feb 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
fatehabad, minor, braked, water in farms,  harayana
भट्टूकलां में खेड़ी माइनर की टूटी पटरी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन


गांव शेखुपुर दड़ौली के समीप खेड़ी माइनर में करीब 80 फीट चौड़ी दरार आने से आसपास की काफी एकड़ में खड़ी  फसलों के खेतों में पानी फैल गया। माइनर टूटने की सूचना पर सिंचाई विभाग के कर्मचारियों ने नहर का पानी बंद करवाकर टूटी पटरी को पाटने का काम शुरू करवा दिया।

बीघड़ हेड से निकल कर राजस्थान से सटे गांव खेड़ी तक जाने वाली इस खेड़ी माइनर पर आसपास के करीब दो दर्जन से भी अधिक गांवों के किसान सिंचाई के लिए निर्भर रहते हैं। शुक्रवार को माइनर में बीघड़ हेड से पानी छोड़ा गया था। खेड़ी गांव के टेल तक पानी पहुंचने से पहले ही माइनर में शुक्रवार रात्रि को गांव किरढ़ान और शेखुपुर दड़ौली के बीच बुर्जी नंबर 29500 राइट पर दरार आ गई। करीब 80 फीट चौड़ी दरार आने से आसपास की गेहूं और सरसों की फसलों के खेतों में पानी भर गया। इससे इन फसलों में काफी नुकसान हो गया। गुसाइयना के किसान भरत सिंह ने कहा कि उनका गांव नहर के अंतिम छोर पर है।
विज्ञापन


इन दिनों गर्मी का प्रकोप शुरू होने के कारण फसलों में सिंचाई की अधिक जरूरत है। ऐसे में नहर टूटने से सिंचाई प्रभावित हुई है। सिंचाई विभाग के एसडीओ परमवीर ने कहा कि माइनर की टूटी पटरी को पाटने का काम शुरू करवा दिया है। पटरी ठीक होते ही पानी छोड़ दिया जाएगा।                  
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed