{"_id":"659ece8a6640a7487a061468","slug":"fatehabad-mahmada-outpost-in-charge-dies-in-road-accident-2024-01-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad: महमड़ा चौकी प्रभारी की सड़क दुर्घटना में मौत, कार चालक ने मारी टक्कर, 31 मार्च को होने थे रिटायर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad: महमड़ा चौकी प्रभारी की सड़क दुर्घटना में मौत, कार चालक ने मारी टक्कर, 31 मार्च को होने थे रिटायर
Wed, 10 Jan 2024 10:36 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, रतिया, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, रतिया, फतेहाबाद (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Wed, 10 Jan 2024 10:36 PM IST
सार
बुधवार सुबह कार चालक ने टक्कर मार दी। बलदेव सिंह 31 मार्च को रिटायर होने थे। चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
मृतक सब इंस्पेक्टर बलदेव सिंह का फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के फतेहाबाद के रतिया क्षेत्र के महमड़ा चौकी प्रभारी 58 वर्षीय सब इंस्पेक्टर बलदेव सिंह की बुधवार सुबह बुढलाडा रोड पर स्विफ्ट कार की टक्कर लगने से मौत हो गई। उनके शव को मोर्चरी हाउस में रखवाया गया। महमड़ा चौकी में तैनात ईएसआई जागीर सिंह के बयान के आधार पर आरोपी कार चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। बाद में डीएसपी वीरेंद्र सिंह व अन्य कर्मचारी भी नागरिक अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन
पुलिस को दी शिकायत में ईएसआई जागीर सिंह ने बताया कि बुधवार को चौकी प्रभारी बलदेव सिंह ने उन्हें बताया कि सदर थाना में पूर्व में दर्ज एक मामले में गिरफ्तार किए गए दो आरोपियों को सदर थाना से लेकर अदालत में पेश करने जाना है।
विज्ञापन
वह दोनों सब इंस्पेक्टर की कार से महमड़ा रवाना हो गए तथा अभी बुढलाडा रोड कमाना मोड पर पहुंचे थे कि पीछे से आ रही स्विफ्ट कार के चालक ने टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। जागीर सिंह ने बताया कि स्विफ्ट कार की टक्कर लगने से उनकी कार का संतुलन बिगड़ गया और कार सड़क के किनारे गड्ढे में जा गिरी।
विज्ञापन
इसके चलते गाड़ी चला रहे सब इंस्पेक्टर की छाती स्टेयरिंग में जा लगी और माथे पर भी चोटें लगी। उसने उन्हें कार से बाहर निकल कर पुलिस अधिकारियों को सूचित किया। बलदेव सिंह को अस्पताल में पहुंचाया, लेकिन डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
सिरसा के गांव वेदवाला के रहने वाले थे बलदेव सिंह
जागीर सिंह ने बताया कि बलदेव सिंह सिरसा जिले के गांव वेदवाला के रहने वाले थे। 58 वर्ष पूर्ण होने पर 31 मार्च को उनकी रिटायरमेंट थी। लगभग तीन महीने पहले ही वह महमड़ा पुलिस चौकी में प्रभारी के रूप में तैनात हुए थे। सदर थाना प्रभारी सुरेंद्र कंबोज ने बताया कि मृतक बलदेव सिंह के दो बेटे हैं।