फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   fatehabad,kamboj says, party, against, fatehabad, harayana

छलका कंबोज का दर्द, बोले पार्टी में ही विरोधियों को नहीं पची मेरी चेयरमैनी

Mon, 07 Nov 2016 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहाबाद Updated Mon, 07 Nov 2016 12:19 AM IST
विज्ञापन
 
विज्ञापन


 रतिया मार्केट कमेटी चेयरमैन का पदभार संभालने के महज दो दिन के भीतर इस्तीफा देने को मजबूर हुए भाजपा नेता श्याम कंबोज ने इसका ठीकरा पार्टी के अंदर ही अपने विरोधियों के सिर फोड़ा है। इस्तीफा देने के बाद ‘अमर उजाला’ से फोन पर हुई विशेष बातचीत में श्याम कंबोज का दर्द साफ तौर पर छलका। पार्टी के अंदर ही विरोधियों पर निशाना साधते उन्होंने साफ तौर पर कहा कि उनको चेयरमैनी मिलना पार्टी के अंदर ही उनके विरोधियों को पची नहीं और उनके खिलाफ षड्यंत्र रचा गया।

जिलाध्यक्ष की जांच में सब कुछ हो जाएगा साफ
मार्केट कमेटी के चेयरमैन श्याम कंबोज ने साफ तौर पर खुद को बेकसूर बताया है और साथ ही ये भी कहा कि अपने पद से इस्तीफा उन्होंने महज इसलिए दिया है कि पार्टी पर कोई आंच नहीं आए। कंबोज ने कहा कि पार्टी उनके लिए सर्वोपरि है और उन्हें पूरा भरोसा है कि भाजपा जिलाध्यक्ष वेद फुलां की जांच में दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा। उन्होंने ये भी कहा कि वो 20 सालों से भाजपा के साथ जुड़े हैं। भाजपा को रतिया में मजबूत करने के लिए दिनरात एक किया है। उन्हें पूरी उम्मीद है कि पार्टी उनके साथ रहेगी।
विज्ञापन


ये सवाल भी उठाए
इस्तीफा देने के बाद श्याम कंबोज ने उनके खिलाफ दी गई शिकायत पर सवाल भी उठाए। उनका कहना था कि भानीखेड़ा सरपंच को डीसी साहब ने काफी पहले निलंबित कर दिया था। ऐसे में उनके चेयरमैन पद पर नाम की घोषणा होते ही क्यों शिकायत दी गई, निलंबन के तुरंत बाद क्यों नहीं। इसी के चलते इस मामले में षड्यंत्र की बू आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed