{"_id":"58976f074f1c1b8d73e80850","slug":"fatehabad-intrence-exam-19-feb-school-harayana","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरोही मॉडल स्कूल बनगांव में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा 19 फरवरी को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरोही मॉडल स्कूल बनगांव में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा 19 फरवरी को
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहाबाद
Updated Sun, 05 Feb 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
आरोही मॉडल स्कूल बनगांव में कक्षा नौंवी और 11वीं की प्रवेश परीक्षा 19 फरवरी को होगी। इन कक्षाओं के दाखिले के लिए अंतिम तिथि 12 फरवरी निर्धारित की गई है। खंड शिक्षा अधिकारी कुलदीप सिंह सिहाग ने बताया कि आरोही मॉडल स्कूल बनगांव प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन फार्म आरोही मॉडल स्कूल बनगांव और खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय फतेहाबाद से लिए जा सकते हैं। प्रार्थी फार्म भरकर आरोही मॉडल स्कूल बनगांव में ही जमा कराएं। फार्म जमा होने के उपरांत उन्हें रोल नंबर में उसी समय आवंटित कर दिए जाएंगे।
उन्होंने यह भी बताया कि आवेदन फार्म अवकाश के दिन भी विद्यालय और बीईओ कार्यालय से प्राप्त किए जा सकते हैं। नौवीं कक्षा में प्रवेश के लिए आठवीं के विद्यार्थी व कक्षा 11वीं के लिए कक्षा दसवीं में पढ़ रहे विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं। प्रवेश परीक्षा 19 फरवरी को आरोही मॉडल स्कूल बनगांव में ही आयोजित की जाएगी। नौंवी कक्षा के लिए प्रवेश परीक्षा सुबह दस बजे और 11वीं कक्षा की प्रवेश परीक्षा दोपहर 1 बजे आयोजित होगी।
विज्ञापन