{"_id":"5854393a4f1c1b440a6498e2","slug":"fatehabad-inspection-education-level-fatehabad-harayana","type":"story","status":"publish","title_hn":"निरीक्षण में सामने आई जिले में शिक्षा के स्तर की सच्चाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निरीक्षण में सामने आई जिले में शिक्षा के स्तर की सच्चाई
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहाबाद
Updated Sat, 17 Dec 2016 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
शिक्षा विभाग द्वारा स्कूलों में शुक्रवार से शुरू किए निरीक्षण में जिले के सरकारी स्कूलों में शैक्षणिक स्तर को लेकर गंभीर खामियां सामने आने का समाचार है। हालांकि शिक्षा विभाग के स्थानीय अधिकारी और ना ही निरीक्षण के लिए पहुंचे अधिकारी इस बारे में कुछ भी बोलने से बच रहे हैं। शिक्षा विभाग के सूत्रों की मानें तो निरीक्षण के दौरान जब मुख्यालय से आए अधिकारियों ने बच्चों से सवाल-जवाब पूछे तो कई बच्चों के जवाबों से वो संतुष्ट नहीं दिखे।
इतना ही नहीं, अधिकारियों के निरीक्षण में यहां तक देखा गया कि कुछ बच्चे ब्रदर-सिस्टर की स्पेलिंग तक सही तरह से नहीं लिख सके। बच्चों के इस परिणाम से स्कूल अध्यापकों और स्थानीय अधिकारियों के रंग जरूर उड़ते दिखे। गौरतलब है कि शिक्षा विभाग ने लर्निंग लेवल को जांचने के लिए ही इस प्रकार की परीक्षा का आयोजन किया है। बच्चों के जवाब पर ही टीचर का भविष्य भी निर्भर होगा, क्योंकि रिजल्ट खराब आने पर टीचरों की क्लास लगनी तय है।
विज्ञापन
प्रथम चरण में शुक्रवार को ऑड ईवन फॉर्मूलाके तहत 1, 3, 5, 9 व 11 कक्षाओं के बच्चों की परीक्षा हुई। परीक्षा में नवंबर महीने में पढ़ाए गए कोर्स संबंधी सवाल पूछे गए। हर सब्जेक्ट से 5 प्रश्न यानी कुल 30 प्रश्न एक पेपर में शामिल किए गए हैं। जिसमें टिक मार्क करके बच्चों को उत्तर देना है। बीईओ कुलदीप शर्मा ने बताया कि पहली बार परीक्षा में सही परिणाम नहीं आने पर टीचर को वार्निंग दी जाएगी और तीन माह बाद फिर निरीक्षण होगा, यदि फिर भी सुधार नहीं होगा तो टीचर पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन