फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   fatehabad, hospital, hooter, expsose, smokers, fatehabad, harayana

अब सायरन लेगा अस्पताल में धूम्रपान करने वालों की खबर

Fri, 09 Dec 2016 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहाबाद Updated Fri, 09 Dec 2016 12:43 AM IST
विज्ञापन
fatehabad, hospital, hooter, expsose, smokers, fatehabad,  harayana
एसएमओ डा सतीश गर्ग। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
 
विज्ञापन


। अब नागरिक अस्पताल में बीड़ी, सिगरेट पीने वालों की खैर नहीं है, जी हां आपने सही पढ़ा, अस्पताल में शीघ्र ही धूम्रपान निषेधित सायरन लगाए जाएंगे जो थोड़ा सा धुआं होने पर ही अपनी आवाज को पूरे अस्पताल में गुंजायमान करने का काम करेंगे।

ऐसे में तुरंत मौके पर पहुंचकर अस्पताल प्रबंधक द्वारा कार्रवाई की जाएगी। इन सायरनों से अस्पताल में किसी भी प्रकार की थोड़ी सी आगजनी होने पर तुरंत सूचना मिलेगी जिससे मौके पर ही आग पर भी काबू पाया जा सकेगा। स्वास्थ्य विभाग इसके लिए लाखो रुपये की राशि भी खर्च करेगा। प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग के निदेशक द्वारा जारी किए गए पत्र में बताया गया कि नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस कार्यक्रम के तहत अस्पताल में यह बजट मुहैया करा दिया गया है। जिस पर शीघ्र ही कार्य शुरू कर दिया जाएगा। इस स्कीम के तहत अस्पताल में दंत रोग विशेषज्ञ के लिए विशेष एप्रन, हैवी ड्यूटी ग्लब्ज, लैब का सामान और अन्य सुविधाओं के लिए लाखों रुपये का बजट मुहैया कराया गया है।
विज्ञापन



क्या कहते है एसएमओ
एसमएओ डॉ. सतीश गर्ग ने बताया कि सरकार द्वारा इस स्कीम के तहत विभिन्न सुविधाओं के लिए चार लाख छह हजार रुपये की राशि भेजी गई है। इसके तहत अस्पताल परिसर में लगभग 30 धूम्रपान निषेध सायरन लगाए जाएंगे। अस्पताल के रिकॉर्ड कार्यालय, आपातकालीन कक्ष, लेबर रूम, वार्ड सहित अन्य जगहों पर ये सायरन लगाए जाएंगे। जब भी कोई बीड़ी, सिगरेट का धुआं निकलेगा या मामूली आगजनी से धुआं उठेगा तो ये सायरन बज उठेगा, जिससे तुरंत सूचना पाकर काबू कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed