{"_id":"58b70b4a4f1c1b057483162f","slug":"fatehabad-hindi-news-villaga-sarpanch-beti-bachao","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुनिया कों ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ का सबक पढ़ाएंगी ढांड की सरपंच गायत्री देवी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुनिया कों ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ का सबक पढ़ाएंगी ढांड की सरपंच गायत्री देवी
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहाबाद
Updated Wed, 01 Mar 2017 11:26 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद के लघु सचिवालय स्थित विडियो कॉन्फ्रेंस रूम में अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. जेके आभीर।
- फोटो : bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला फतेहाबाद ने सफलता की एक और सीढ़ी चढ़ते राष्ट्रीय स्तर पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है। प्रशासनिक अधिकारियों के गंभीर प्रयासों के चलते यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पानीपत से शुरू किया गया ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ अभियान सार्थक सिद्ध हुआ है। जिसके चलते जिले में बेटियों की जन्म दर देश और प्रदेश के औसत से अधिक हो गई है। जिले की इसी उपलब्धि के चलते 8 मार्च को गुजरात के गांधी नगर में आयोजित होने वाले अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस समारोह में गांव ढांड की सरपंच गायत्री देवी ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ विषय पर अपना व्याख्यान देंगी। सरपंच गायत्री देवी के गांव ढांड की बेटियों की जन्म दर 1000 लड़कों के मुकाबले 1147 दर्ज की गई है। इस उपलब्धि के लिए सरपंच गायत्री देवी को बहन शन्नो देवी पुरस्कार से भी नवाजा जाएगा।
लघु सचिवालय सहित वीडियो कांफ्रेंस रूम में बुधवार को आयोजित हुई बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. जेके आभीर ने बताया कि महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य को लेकर अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर गुजरात के गांधीनगर में सेमिनार का आयोजन किया जा रहा है। इस सेमिनार में विभिन्न क्षेत्रों में बेहतरीन कार्य करने वाली देश की 24 महिला सरपंच और अधिकारियों द्वारा अपने किए गए उस क्षेत्र में प्रयास और कार्यों पर विस्तार से चर्चा करेंगी। सेमिनार में कुल 6 विषय रखे गए है, जिनमें से हर एक विषय पर दो महिला सरपंचों द्वारा अपने-अपने विचार रखे जाएंगे।
गांव ढांड का लिंगानुपात 2016 में 1147 दर्ज किया गया
डॉ. आभीर ने बताया कि जिला के गांव ढांड का लिंगानुपात 2016 में 1147 दर्ज किया गया है। इस मामले में ग्राम पंचायत द्वारा बेहतरीन प्रयास किए गए है। गांव ढांड में लिंगानुपात में हुए सुधार के बारे में सरपंच गायत्री देवी द्वारा किए गए प्रयासों के बारे में व्याख्यान दिया जाएगा। सेमिनार में कुल 6 विषय रखे गए हैं, जिनमें से ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ के बारे में जिले के ढंाड की सरपंच गायत्री देवी, राजस्थान राज्य से सरपंच शिप्रा माथुर, डिजिटल इंडिया के बारे में महाराष्ट्र के पुणे की उज्ज्वला बाबा और बलरामपुर छत्तीसगढ़ की इंद्रावती, रूरल हाउसिंग के बारे में मध्यप्रदेश के गुना की जिला परिषद की चेयरपर्सन अर्चना चौहान और काकोरा की सरपंच गुलाब बाई चौहान, स्वच्छ भारत मिशन पर जसपुर छत्तीसगढ़ की कलेक्टर प्रियंका शुक्ला और वहां की सरपंच कुंती बाई, स्किल इंडिया पर मेहसाणा गुजरात की पटेल मीताबेन कांतीलाल और श्रुतिबेन सर्राफ तथा गरीबी उन्न्मूलन विषय वडोदरा की तेजल अमीन और सीसवा गुजरात की राधाबेन द्वारा अनुभव, कार्यकलापों और प्रयासों का व्याख्यान किया जाएगा। वीडियो कांफ्रेंस में महिला एवं बाल विकास विभाग की कार्यक्रम अधिकारी आशा सेतिया, सिविल सर्जन डॉ. अशोक चौधरी, ढांड की सरपंच गायत्री देवी, एआो सतीश काजला, एपीओ रोहताश हुड्डा भी मौजूद थे।