फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Fatehabad grain market filled with paddy

Fatehabad News: धीमी उठान के कारण धान से अटी फतेहाबाद अनाज मंडी

Fri, 18 Oct 2024 03:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Fri, 18 Oct 2024 03:02 AM IST
विज्ञापन
Fatehabad grain market filled with paddy
फतेहाबाद। इस बार राइस मिलरों की हड़ताल के कारण धान की सरकारी खरीद में देरी हो गई। इस कारण अनाज मंडियों की व्यवस्था बिगड़ गई है। इससे किसानों को मंडियों में फसल रखने के लिए जगह नहीं मिल रही है। जिले में 63,547 मीट्रिक टन धान की उठान बाकी है। इस कारण ट्रैक्टर ट्रॉलियां खाली करने के लिए किसानों को इंतजार करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

किसानों को सड़कों के किनारे धान से भरे वाहन खड़े करके अपनी बारी का इंतजार करना पड़ रहा है। दूसरी तरफ उक्त मार्ग से गुजरने वाले लोगों को जाम का सामना करना पड़ रहा है। जिले की अनाज मंडियों में वीरवार को 22,460 मीट्रिक टन धान की खरीद की गई है।
विज्ञापन

किसान रामस्वरूप, धर्मपाल, हेतराम, धोलू, लीलू राम, रणवीर सिंह, दीपक कुमार, भगवान दास और भाल सिंह आदि किसान धान की फसल लेकर फतेहाबाद की पुरानी अनाज मंडी में पहुंचे। उन्होंने बताया कि मंडी में फसल रखने की जगह के लिए पहले तो आढ़तियों और पल्लेदार के साथ जद्दोजहद करनी पड़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसके बाद उठान करने वाले ट्रक चालकों की ओर से लापरवाही बरती जा रही है। ऐसे में किसानों को मंडी में फसल रखने में काफी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। धान की उठान होने तक उनका भुगतान नहीं हो सकता।
जिले में 1,02,004 मीट्रिक टन धान की कुल खरीद हुई है। इसमें से खाद्य आपूर्ति विभाग ने 20,328 मीट्रिक टन, हैफेड ने 42,757 मीट्रिक टन और वेयरहाउसिंग कॉरपोरेशन ने 38,919 मीट्रिक टन धान खरीदा है। जिले में कुल 38,457 मीट्रिक टन धान की उठान की जा चुकी है।
इसमें से खाद्य आपूर्ति विभाग ने 9,130 मीट्रिक टन, हैफेड ने 12,967 मीट्रिक टन और वेयरहाउसिंग कॉरपोरेशन ने 16,360 मीट्रिक टन धान गोदामों में पहुंचा दिया है। यह कुल खरीद का 38 फीसदी है। ऐसे में जिले की सभी अनाज मंडियों और खरीद केंद्रों पर 63,547 मीट्रिक टन धान की उठान बाकी है।


भट्टूमंडी में दूसरे दिन नहीं हुई धान की खरीद

भट्टू कलां। भट्टूमंडी में धान की सरकारी खरीद बुधवार से शुरू हुई, लेकिन अगले दिन वीरवार को खरीद नहीं की गई। हैफेड ने बुधवार को 1,561 क्विंटल धान की खरीद की। किसानों ने पिछले कई दिनों से भट्टूमंडी में धान खरीद की मांग की थी। जिला उपायुक्त के आदेशों के बाद बुधवार को धान खरीद शुरू की गई थी। मार्केट कमेटी के सचिव महाबीर सैनी ने बताया कि भट्टूमंडी में धान की आवक अभी कम है, इसलिए बुधवार को की गई खरीद की तुलाई आदि कार्य किया गया। इस कारण वीरवार को खरीद नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed