फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Fatehabad: Fire broke out in the tent house of village Bangaon

Fatehabad: गांव बनगांव के टेंट हाउस में लगी आग, तीन घंटे में पाया जा सका काबू

Tue, 17 Oct 2023 03:45 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 17 Oct 2023 03:45 PM IST
सार

टैंट हाउस मालिक हनुमान बुगालिया ने बताया कि टैंट हाउस में लाखों रुपये का सामान रखा हुआ था। जो लगभग सारा ही जल गया है। आग लगने के कारण जानने का प्रयास कर रहे हैं।

विज्ञापन
Fatehabad: Fire broke out in the tent house of village Bangaon
आग लगी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

फतेहाबाद के भट्टू खंड के गांव बनगांव स्थित टैंट हाउस में मंगलवार को अचानक आग लग गई। आग के कारण टैंट हाउस में रखा लाखों रुपये का सामान जल गया। ग्रामीणों ने आग की सूचना दमकल विभाग के हेल्पलाइन नंबर पर दी। इसके बाद दो गाड़ियों के साथ दमकलकर्मियों ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया। अभी तक आग लगने के कारणों की जानकारी नहीं मिल पाई है।

विज्ञापन


ग्रामीण मोहनलाल ने बताया कि उनके गांव बनगांव में हनुमान बुगालिया टैंट हाउस चलाते हैं। मंगलवार को अचानक टैंट हाउस में आग लग गई। इस कारण टैंट हाउस में रखे कारपेट, परदे, गद्दे व बिछाने के लिए प्रयोग होने वाली दरियां जल गई।
विज्ञापन


देखते ही देखते आग ने भयंकर रूप ले लिया। आग की लपटें देखकर काफी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। इसी बीच दमकल कर्मियों को आग पर काबू पाने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। करीब तीन घंटे बाद आग पर पूरी तरह से काबू पाया जा सका।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed