फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   fatehabad, farmars unhappy, in mandi, price down, fatehabad, harayana

धान के दामों में गिरावट, परेशान किसान

Wed, 26 Oct 2016 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहाबाद Updated Wed, 26 Oct 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन

 धान उत्पादक किसानों के लिए बुधवार का दिन काफी निराशाजनक रहा। बुधवार को धान के दामों में एकाएक 100 से लेकर 200 रुपये तक की गिरावट दर्ज की गई। मुच्छल के दामों में 200 रुपये प्रति क्विंटल जबकि 1121 और 1509  किस्म के दामों में 100 रुपये प्रति क्विंटल गिरावट के साथ बिके। इससे पहले मुच्छल 2200 रुपये प्रति क्विंटल, 1121 के दाम 2150 रुपये एवं 1509 किस्म का धान 2050 रुपये के भाव बिका था।
फतेहाबाद में इस मौसम में एक लाख छह हजार हेक्टेयर भूमि पर धान की बिजाई हुई थी, जिसमें अधिकांश किसानों ने परमल को बढ़ावा दिया। इसके बाद बासमती की रोपाई हुई। करीब 10 दिन पहले बासमती की वैरायटी पूसा-1121 व मुच्छल मंडी में आना शुरू हो गया।
विज्ञापन


उस समय इसके भाव 1900 के ईद-गिर्द ही घूम रहे थे। जबकि बीते वर्ष इन्हीं दिनों इसके भाव 1500 से 1700 के बीच ही थे। जबकि पीक सीजन यानी दिवाली के आसपास धान के दाम मूव करके 2700 रुपये प्रति क्विंटल तक पहुंच गए थे। किसानों को  उम्मीद थी कि इस बार भी भाव अच्छे रहेंगे। हालांकि इस बार उत्पादन काफी अच्छा रहा, लेकिन मंडी में जब धान आया तो इसके भाव कम थे। पिछले सप्ताह बासमती की वैरायटी में एकाएक तेजी हुई। मुच्छल धान के दाम उछलकर 2200 रुपये के करीब पहुंच गए और 1121 किस्म के धान के दाम 2250 रुपये प्रति क्विंटल बिका। लेकिन मंगलवार से धान के दामों में एकाएक गिरावट का दौर शुरू हो गया। बुधवार को 1121 किस्म का धान 2100 रुये, 1509 किस्म का धान 1900 रुपये  एवं मुच्छल 2000 रुपये प्रति क्विंटल बिका।
विज्ञापन
विज्ञापन


दामों में तेजी की संभावना
मंडी के व्यापारियों का मानना है कि अभी धान के दामों में तेजी आने की संभावना लगातार बनी हुई है। अनाज मंडी के ब्रोकर अजय मंगल के अनुसार पिछले साल दिवाली पर धान के दाम काफी ऊंचाई पर थे। इस बार भी दिवाली तक वहीं भाव पहुंचने की उम्मीद बनी है। अनाज मंडी व्यापार मंडल के विजय कक्कड़ के अनुसार जैसे-जैसे धान की आवक बढ़ रही है, वैसे वैसे धान के दामों में भी वृद्धि देखी जा रही है। हालांकि अभी दो दिन से धान के दाम कम हुए हैं, लेकिन दिवाली के बाद फिर से दाम बढ़ सकते हैं। हरियाणा राइस एवं   जिनर्स एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष सुरेश जिंदल ने बताया कि इस बार आवक के साथ क्वालिटी भी अच्छी है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed