फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   fatehabad, electic department, one rat, create problem, fatehabad, harayana

एक चूहे के आगे पस्त नजर आया बिजली महकमा, रात भर भागते रहे अफसर

Fri, 21 Oct 2016 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहाबाद Updated Fri, 21 Oct 2016 12:31 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
सुरेंद्र असीजा । बुधवार देर रात फतेहाबाद, भट्टू, रतिया शहर तथा दर्जनों गांवों में ब्लैक आउट के हालात रहे। वजह थी भट्टू रोड पर स्थित 220 केवी सबस्टेशन में फाल्ट आना। पहले 7 बजे से 9 बजे तक दो घंटे में यूसीबी में खराबी आने और बाद में कंट्रोल केबल के डैमेज होने से बुधवार देर रात 12 बजे से सुबह साढ़े 6 बजे तक बिजली सप्लाई बंद रही। त्योहार के दिन आठ घंटे तक सप्लाई बंद रहने से लगभग पूरे जिले में हाहाकार की स्थिति रही।

बिजली घरों में फोन घनघनाते रहे, लेकिन अधिकारी इस मामले में बेबस नजर आए। आखिरकार वीरवार सुबह सवा छह बजे जब फाल्ट ठीक हुआ तो पता चला कि सारा फाल्ट कंट्रोल केबल को चूहे के कुतरे जाने के कारण हुआ था। दरअसल सारा फाल्ट 220 केवी सबस्टेशन के मेन कंट्रोल रूम में था और अधिकारी रातभर मताना-फतेहाबाद डबल सर्किट में फाल्ट ढूंढते रहे।
विज्ञापन


बुधवार रात को जब सारी महिलाएं करवाचौथ के चांद के इंतजार में सजधज कर तैयार थी। उसी समय करीब सात बजे सप्लाई ठप हो गई। जब लोगों ने 33 केवी सबस्टेशन पर फोन किया तो कोई जवाब नहीं मिला। कई अधिकारियों को तो फाल्ट के बारे में कोई जानकारी ही नहीं थी। हालांकि 220 केवी सबस्टेशन के कर्मचारी हरकत में आए और फाल्ट ढूंढने का प्रयास शुरू कर दिया। सात बजे लाइट गई तो कर्मचारियों ने देखा कि भट्टू रोड स्थित 33 केवी सबस्टेशन में सब कुछ ठीक था। पता चला कि 220 केवी सबस्टेशन में यूसीबी (क्यूम सर्किट ब्रेकर) में तकनीकी खराबी आ गई है, जिसके चलते 33 केवी सबस्टेशन में सप्लाई नहीं आ रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारियों ने करीब दो घंटे की मरम्मत के बाद इसे 9 बजे चालू कर दिया। रात करीब 12 बजे फतेहाबाद के इंडस्ट्रियल एरिया, डोमेस्टिक, भट्टू, रतिया और दोनों उपमंडल के सभी गांवों में फिर बिजली बंद हो गई। इसकी सूचना 220 केवी सबस्टेशन के कर्मचारियों ने हिसार विद्युत निगम के कार्यकारी अभियंता (ट्रांसमिशन) को दी। इसके बाद बिजली निगम के अधिकारी वहां से फतेहाबाद आए और मताना-फतेहाबाद डबल सर्किट लाइन में फाल्ट की तलाश करते रहे, लेकिन अधिकारियों को पूरी लाइन में कहीं कोई फाल्ट नहीं दिखा। इसके बाद वापस कंट्रोल रूम में पहुंचे अधिकारियों ने जब स्विच यार्ड के अंदर जांच की तो पता चला कि कंट्रोल केबल को चूहों ने कुतर दिया है।

ये सबस्टेशन रहे बंद
भट्टू रोड पर स्थित 220 केवी सबस्टेशन से फतेहाबाद, भट्टू, रतिया शहरों और इनसे जुड़े गांवों में बिजली सप्लाई की जाती है। 220 केवी सबस्टेशन में फाल्ट आने से फतेहाबाद का 132 केवी सबस्टेशन, भट्टू 132 केवी सबस्टेशन, अहरवां और रतिया 132 केवी सबस्टेशन की बिजली पूरी तरह बंद हो गई। परिणामस्वरूप हुकमावाली स्थित 220 केवी सबस्टेशन के अधिकारियों को रात को जगाया गया जहां से अहरवां और रतिया के 132 केवी सबस्टेशनों की सप्लाई बहाल की गई।


ये सप्लाई सुबह चार बजे बहाल हो पाई। जबकि फतेहाबाद 220 केवी में फाल्ट ढूंढने के लिए हिसार के आदमपुर स्थित 220 केवी सबस्टेशन से पावर सप्लाई मांगी गई। करीब एक बजे वहां से सप्लाई आई तो यहां फाल्ट ढूंढने का काम शुरू हुआ। जो सुबह सवा छह बजे जाकर ठीक हो पाया।
फतेहाबाद के 220 केवी सबस्टेशन में 100 एमवीए के तीन, 20/25 एमवीए का एक एवं 10/16 एमवीए का एक ट्रांसफार्मर के माध्यम से फतेहाबाद डिवीजन में बिजली सप्लाई होती है। डिवीजन में रतिया, भट्टू, फतेहाबाद व इसके गांव शामिल हैं। इसमें थोड़ी सी भी खराबी आ जाने पर पूरे डिवीजन में सप्लाई बाधित हो जाती है। 18 दिसंबर 2015 को 18/16 एमवीए का ट्रांसफार्मर खराब हुआ था अधिकारियों की लापरवाही के कारण इसे 9 फरवरी को जाकर ठीक कराया जा सका था। तब तक बाहर से बिजली उधार लेकर फतेहाबाद जिले का काम चलाया गया था।


रात 7 बजे आया यूसीबी फाल्ट 9 बजे ठीक कर दिया गया था। ये फाल्ट 220 केवी में था।
-गुलशन वधवा, एसडीओ, बिजली निगम,  फतेहाबाद।

220 केवी सबस्टेशन के रखरखाव और मरम्मत की जिम्मेदारी हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम लिमिटेड की है। इससे पूर्व आया फाल्ट भी 220 केवी में था। इसके माध्यम से 33 केवी सबस्टेशन में सप्लाई होती है, लेकिन इंजीनियरों ने ये फाल्ट ढूंढकर ठीक कर दिया।
-जोगेंद्र सिंह, कार्यकारी अभियंता, बिजली निगम, फतेहाबाद।

रात को 7.10 से लेकर 9 बजे तक कट रहा। इसके बाद सवा बारह से सवा छह बजे तक बिजली बाधित रही। इसकी सूचना हिसार एक्सियन ट्रांसमिशन को दे दी गई थी।
-ललित शुक्ला, जेई, 220 केवी सबस्टेशन कंट्रोल रूम ।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed