फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Fatehabad division recovered one crore 54 lakhs under surcharge waiver scheme, electric bill, fatehabad

सरचार्ज माफी योजना के तहत फ तेहाबाद डिविजन ने वसूले एक करोड़ 54 लाख

Sun, 05 Jan 2020 12:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jan 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
Fatehabad division recovered one crore 54 lakhs under surcharge waiver scheme, electric bill, fatehabad
फतेहाबाद। दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम द्वारा किसानों के लिए चलाई गई ट्यूबवेलों के बकाया बिजली बिल सरचार्ज माफी योजना का फतेहाबाद डिविजन में खासा असर दिखाया है। निगम ने इस योजना के तहत 3794 डिफाल्टर उपभोक्ताओं से 1 करोड़ 54 लाख 91 हजार रुपये की बकाया राशि वसूल की है। निगम के अधीक्षक अभियंता अनूपम कटियार ने इसकी पुष्टी की है।
विज्ञापन

फतेहाबाद बिजली निगम के फतेहाबाद डिविजन के अंतर्गत पड़ने वाले शहर फतेहाबाद सब-अर्बन सिटी रतिया, सब-अर्बन रतिया, भट्टू कलां व बड़ोपल डिविजन में निगम के ट्यूबवेलों के बिल ना भरने वाले 7082 उपभोक्ता थे। जिनके पास 2 करोड़ 95 लाख 34 हजार की राशि बकाया थी। बार-बार नोटिस देने के बावजूद भी जब इन उपभोक्ताओं ने अपने बिजली के बकाया बिल नहीं भरे तो निगम ने इन्हे डिफाल्टर घोषित कर दिया। प्रदेश सरकार ने भी बकाया राशि वसूलने के लिए कई हथकंडे अपनाएं। आखिरकार सरकार ने 1 नवम्बर से एक योजना चलाई जिसमें 31 मार्च 2019 तक बकाया बिलों के भरने पर उपभोक्ताओं का सरचार्ज माफ करने का प्लान था। पहले यह स्कीम 30 नवंबर थी, लेकिन इसकी कामयाबी के बाद सरकार ने इसे बढ़ाकर 31 दिसंबर कर दिया। जिसमें फतेहाबाद डिविजन के 3794 उपभोक्ताओं ने 1 करोड़ 54 लाख 91 रुपये की राशि भर 25 लाख 40 हजार रुपये का सरचार्ज माफ करवाया। हालांकि अभी भी निगम का 3288 उपभोक्ताओं के पास 1 करोड़ 40 लाख 43 हजार रुपये की राशि बकाया है।
विज्ञापन

डिविजन बकाया भरने वाले उपभोक्ता बकाया राशि
फतेहाबाद सिटी 670 8 लाख 71 हजार
सब-अर्बन 673 64 लाख 93 हजार
सिटी रतिया 409 20 लाख 34 हजार
सब -अर्बन रतिया 897 26 लाख 11 हजार
भट्टू कलां 931 14 लाख 83 हजार
बड़ोपल 214 19 लाख 19 हजार
वर्जन
निगम ने 31 दिसंबर तक 1 करोड़ 54 लाख के राजस्व की वसूली की है। शेष उपभोक्ताओं से वसूली के लिए अभियान चलाया जा रहा है। बिल ना भरने पर कनेक्शन काट दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- अनुपम कटियार अधीक्षक अभियंता, डीएचबीवीएन फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed